-
Nita Ambani Dhiru Bhai: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की मालकिन नीता अंबानी की गिनती आज दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में होती है। हालांकि 1985 से पहले उन्हें शायद ही कोई जानता हो। नीता ने साल 1985 में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से शादी रचाई थी। दोनों की शादी अरेंज मैरिज थी। शादी के लिए धीरू भाईं अंबानी ने पहल करते हुए नीता से बात की थी। हालांकि ये कम लोगों को पता हो कि एक बार नीता ने धीरू भाई (Dhiru BHai Ambani) को लगभग फटकार लगाते हुए उनका फोन डिसकनेक्ट कर दिया था। जी हां ये बात खुद नीता अंबानी ने एक टीवी इंटरव्यू में बताई थी। (All Photos: Social Media)
-
दरअसल पूरा मामला साल 1984 का है। धीरू भाई अंबानी अपनी पत्नी के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां स्टेज पर नीता अंबानी डांस कर रही थीं।
-
कोकिलाबेन को नीता काफी पसंद आईं। घर आने पर उन्होंने अपने पति धीरू भाई से कहा कि मैं नीता की शादी मुकेश से कराना चाहती हूं। आप उससे बात कीजिए।
-
धीरू भाई ने अगले दिन नीता के घर फोन किया। फोन नीता ने ही उठाया। फोन पर आवाज आई कि मैं धीरूभाई बोल रहा हूं। नीता ने फोन कट कर दिया। धीरू भाई ने अगले दिन नीता के घर फोन किया। फोन नीता ने ही उठाया। फोन पर आवाज आई कि मैं धीरूभाई बोल रहा हूं। नीता ने फोन कट कर दिया।
-
दरअसल नीता की परिक्षाएं चल रही थीं तो वह पढ़ाई में बिजी थीं। उन्हें लगा कोई धीरू भाई अंबानी के नाम से फोन कर उन्हें परेशान कर रहा है। इसीलिए उन्होंने फोन रख दिया।
-
दोबारा से फोन आया और फिर से उधर से आवाज आई कि मैं धीरू भाई अंबानी बोल रहा हूं। इस बार नीता ने कहा कि तुम धीरू भाई बोल रहे हो तो मैं एलिजाबेथ टेलर बोल रही हूं। इतना कहते हुए नीता ने फिर से फोन पटक दिया।
-
अगली बार फिर फोन आया। इस बार नीता ने अपने पिता रविंद्रभाई दलाल से कहा कि कोई धीरू भाई के नाम से परेशान कर रहा है। आप फोन उठाओ।
-
रविंद्र भाई दलाल ने फोन उठाया तो देखा कि सही में धीरू भाई का फोन है। उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि ये सही में रिलायंस के मालिक का फोन है..तुम फोन लो औऱ इनसे कायदे से बात करो।
-
नीता ने आखिरकार धीरू भाई को पहचाना औऱ उनसे बात की। दोनों की वह पहली बातचीत थी। औऱ फिर उस वाकये के कुछ महीने बाद नीता अंबानी परिवार की बहू बन गईं।
