हाल ही मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ है। इस दौरान 9 नए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें एक मंत्री निर्मला सीतारमण। इनका नाम ज्यादा सुर्खियों में है। दरअसल, खास बात ये है कि निर्मला सीतारमण हमारे देश की दूसरी महिला हैं, जिन्हें रक्षा मंत्रालय का भार सौपा गया है। इससे पहले 1980 में इंदिरा गांधी ने बतौर रक्षा मंत्री का पद संभाला है। हमारे देश के लिए यह बेहद गर्व की बात है लेकिन आपको ये भी बता दें कि ऐसा भारत में ही नहीं हुआ बल्कि कई देशों में महिलाएं बतौर रक्षा मंत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं। भारत के अलावा वर्तमान में बांग्लादेश, जर्मनी, इटली और ऑस्ट्रेलिया सहित 16 देश ऐसे हैं जहां महिलाएं ही रक्षा मंत्री हैं। जानिए कौन-कौन से हैं वे देश। बता दें कि 1980 से पहले 1960 में श्रीलंका ने श्रीमावो भंडारनायको को रक्षा मंत्रालय की कमान सौंप की। -
भंडारनायको के बाद भारत की पहली डिफेंस मिनिस्टर देश की पहली पीएम 1980 में इंदिरा गांधी बतौर रक्षा मंत्री का पद संभाला चुकी थीं।
बंग्लादेश में शेख हसीना न सिर्फ अपने देश की प्रधानमंत्री हैं बल्कि वे इस पद के साथ रक्षा मंत्री का पदभार भी संभाल रही हैं। वे यहां पर बेहद ताकतवर शख्सियत हैं। जापान में भी टोमोमी इनाडा ने भी रक्षा मंत्री का पद संभाला है। उन्होंने 2017 में हालांकि उन पर शांति रक्षा अभियानों से सेना के दस्तावेजों को छिपाने के आरोपों लगा था इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। स्पेन में भी 2016 में मारिया डोलोरेस दि को रक्षामंत्री बनाया गया था। डोलोरेस को स्पेदाल सत्तारूढ़ पीपुल्स पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी। हाल ही फ्रांस में हुए राष्ट्रपति चुनावों के बाद फ्लोरेंस पाल्ली को डिफेंस मिनिस्टर के तौर पर नियुक्त किया है। 1 जून 2017 को मैसिडोनिया की सोशल डेमोक्रैटिक यूनियन की नेता रादमिला सेकेरिंस्का भी वहां की रक्षा मंत्री नियुक्त की गई थीं। 2015 में ऑस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी से सिनेटर मरीस एन पेन को टर्नबुल सरकार रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। -
यूरोपीय देश स्लोवेनिया में एंद्रेजा कटिक भी रक्षा मंत्रालय संभाल चुकी हैं।
इटली में 2014 से रॉबर्टा पिनोट्टी रक्षा मंत्री के पद पर अब तक देश का रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। -
2013 में जर्मनी के इतिहास में वहां भी एक महिला को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जब ओजोला फर्द वॉन लायेन को रक्षा मंत्री बनाई गई थी। रक्षा मंत्रालय संभालने से पहले वे महिला और बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, निकारागुआ, केन्या, अल्बानिया, नॉर्वे और बॉस्निया एंड हर्जेगोविना में महिलाएं ही रक्षा मंत्री का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
