-
दुनिया में ऐसी कई पोर्न स्टार्स हैं जो अपनी फेमिली के लिए को लेकर काफी केयरिंग मानी जाती हैं। ऐसी ही पोर्न स्टार हैं नाद्या सुलेमान। नाद्या साल 2009 में ज्यादा चर्चा में आईं जब उन्होंने एक साथ आठ बच्चों को जन्म दिया था। वह अमेरिका में ऐसी दूसरी महिला थीं जो इतने बच्चों को एक साथ जन्म देने के बाद जीवित बचीं थीं। इस कारण वह अमेरीकी मीडिया में काफी दिनों तक चर्चा का विषय बनी रहीं। नाद्या के एक साथ आठ बच्चों को जन्म देने के बाद दुनियाभर के लोग दंग रह गए थे। बता दें कि नाद्या के 14 बच्चे हैं। वह मां बनने के बाद पोर्न इंडस्ट्री में आईं। नाद्या पोर्न इंडस्ट्री में 'ऑक्टोमॉम' के नाम से ज्यादा चर्चित हैं। नाद्या सुलेमान का जन्म कैलिफोर्निया के फुलर्टन में हुआ था। साल 1996 में सुलेमान ने मार्को गुटिरेज से शादी की। हालांकि साल 2000 में दोनों अलग हो गए। बता दें कि गुटिरेज से नाद्या का एक भी बच्चा नहीं हुआ था। नाद्या के सभी बच्चे इन विट्रो फर्टिलाइजेशन द्वारा पैदा हुए थे। नाद्या के इन बच्चों ने अमेरिका में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने का रिकॉर्ड हासिल किया था। ( सभी फोटो: नाद्या के इंस्टाग्राम पेज से)
-
साल 2012 दिवालियापन के कारण नाद्या को ऑक्टोमॉम होम अलोन नामक एक वयस्क फिल्म में काम करना पड़ा। यह एडल्ट फिल्म 2013 में कई एवीएन नामांकन जीते। साथ ही सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी सेक्स टेप का पुरस्कार भी नाद्या ने अपने नाम किया।
-
साल 2012 में ही सुलेमान को नशे की लत लग गई थी। उस समय नाद्या काफी अवसाद में आ गईं थीं।
-
नाद्या ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि वह अब पोर्न इंडस्ट्री छोड़कर अपने बच्चों की परवरिश पर ज्यादा ध्यान देना चाहतीं हैं।
-
नाद्या ने 666 द डेविल्स चाइल्ड जैसी चर्चित मूवी में भी काम किया है।
-
स्कूल जाते वक्त नाद्या के बच्चे।
-
अपने बच्चों के साथ मस्ती करतीं नाद्या सुलेेमान।