-

Mumbai Police Commisioner Parambir Singh: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (SSR case) के निधन के बाद से ही मुंबई पुलिस कमिश्नर चर्चा में हैं। कई लोग सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसके कमिश्नर IPS परमबीर सिंह को ट्रोल कर चुके हैं। रिपब्लिक टीवी के हेड अर्णब गोस्वामी तो लाइव शो में उनका इस्तीफा भी मांग चुके हैं। कंगना रनौत ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर की आलोचना की थी। वहीं शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार पूरी ताकत से परमबीर सिंह के साथ खड़ी दिखी। आइए जानते हैं परमबीर सिंह से जुड़ी कुछ जरूरी बातें (All Photos: Social Media):
-
परमबीर सिंह 1988 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर हैं। परमबीर सिंह फरवरी 2020 में मुंबई के पुलिस कमिश्नर बने हैं। इससे पहले वह एंटी करप्शन ब्यूरो में डीजी और थाणे के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं।
-
थाणे पुलिस कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह ने ड्रग्स स्मगलिंग मामले में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को आरोपी बनाया था।
बतौर थाणे पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के नेतृत्व में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने साल 2017 में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था। थाणे कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह ने सट्टेबाजी के एक बड़े रैकिट का भी भंडाफोड़ किया था। इसमें बुकी सोनू जालान गिरफ्तार हुआ था। उस केस में सलमान खान के भाई अरबाज के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों के भी नाम सामने आए थे। -
परमबीर सिंह का नाम मुंबई अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ने में भी प्रमुखता से लिया जाता है। वह 90 के दशक में स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड के पहले डीसीपी थे। इस स्क्वॉड के नाम मुंबई पुलिस के इतिहास में सबसे ज्यादा एनकाउंटर करने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।
-
साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाको के एक आरोपी को भी परमबीर सिंह ने पकड़ा था। मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में जब प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था, तब एटीएस चीफ हेमंत करकरे की लीडरशिप में परमबीर सिंह ने भी उस केस की जांच की थी।