-
Sadhna Gupta Funeral: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपरा घाट पर संपन्न हुआ। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत पूरा यादव परिवार मौजूद रहा। परिवार ने नम आंखों से साधना गुप्ता को अंतिम विदाई दी।
-
साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
-
बता दें कि प्रतीक यादव साधना गुप्ता के पहले पति की संतान हैं। बाद में मुलायम सिंह ने प्रतीक यादव को अपना नाम दिया था।
-
साधना गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान लंबे समय बाद अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव एक साथ दिखें।
-
परिवार के पुरुष सदस्य घर से पिपराघाट तक साथ दिखे।
-
साधना गुप्ता की अंतिम यात्रा मुलायम सिंह के गोमती नगर वाले आवास से निकली थी।
-
इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह के घर जाकर साधना गुप्ता के आखिरी दर्शन किये।
