-
Mulayam Singh Yadav Wife Sadhana Gupta: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार 9 जुलाई को निधन हो गया। रविवार 10 जुलाई को लखनऊ के पिपरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। साधना लखनऊ में ही मुलायम सिंह के साथ रहती थीं। आइए जानते हैं साधना अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं:
-
मुलायम सिंह यादव ने 2019 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये की है।
-
बकौल मुलायम उनकी कुल संपत्ति में करीब 5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी पत्नी साधना के नाम है। साधना गुप्ता के पास करीब 2.5 करोड़ रुपये के गहने थे।
-
मुलायम सिंह के खुद के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है लेकिन साधना गुप्ता के पास टोयोटा कैमरे जैसी लग्जरी कार थी।
-
साधना गुप्ता के नाम पर लखनऊ के गोमती नगर में एक प्लॉट और एक बंगला है जिसकी कीमत मुलायम सिंह ने करीब 2 करोड़ रुपये बताई थी।
-
बता दें की साधना मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी हैं। प्रतीक यादव साधना के बेटे हैं। (यह भी पढ़ें- पहले पति से तलाक के बाद साधना यूं आई थीं मुलायम सिंह के करीब )
-
प्रतीक का जन्म साधना गुप्ता की पहली शादी से हुआ था। हालांकि मुलायम सिंह ने प्रतीक को पिता के तौर पर अपना नाम दिया है।
-
प्रतीक यादव की शादी बीजेपी नेता अपर्णा सिंह बिष्ट से हुई है। दोनों लखनऊ में साथ ही पढ़ा करते थे।
-
सभी तस्वीरें अपर्णा यादव के इंस्टाग्राम से ली गई हैं।
