-
पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। प्रभावित देशों की सरकारें इस वैश्विक महामारी से निपटने के हरसंभव प्रयास कर रही हैं। इस संकट के दौर में दुनिया के सबसे रई व्यक्तियों ने भी लोगों की मदद को हाथ आगे बढ़ाए। आइए जानते हैं विश्व के 5 सबसे अमीर व्यक्तियों ने इस महामारी में अब तक कितना दान किया है(Photos: Social Media):
-
ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कुल 3 अरब डॉलर का दान किया है।
-
दुनियाभर के अमीरों में दूसरे नंबर पर बिल गेट्स आते हैं। उनका नाम दुनिया के दानवीरों में सबसे पहले स्थान पर आता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 50 अरब डॉलर से अधिक का दान किया है। कोरोना महामारी के दौरान भी वह अलग-अलग तरीकों से लोगों की मदद कर रहे हैं।
-
फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग लगभग 4 अरब डॉलर से ज्यादा का दान कर चुके हैं।
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलाइंस इंडस्ट्रीस ने कोरोना संकट के बीच पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपये दान दिए थे। इसके अलावा 5-5 करोड़ रुपये गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए थे।
-
यूरोपियन बिजनसमैन बर्नार्ड ऑर्नोल्ट ने कुल 226 मिलियन डॉलर का दान दिया है।