-
कुछ समय पहले ही ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने एक्ट्रेस मेगन मार्केल से शादी करने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही अब लोगों की नजर शाही परिवार के बैचलर्स पर टिक गई है। देखा जाए तो विश्व में कई राजकुमार और राजकुमारियां हैं जो अभी भी अविवाहित हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही रॉयल प्रिंसेस के बारे में जो शाही परिवार से हैं और अभी अपने परफेक्ट मैच को नहीं खोज पाई हैं। ये खूबसूरत राजकुमारियां किसी फिल्मी एक्ट्रेस से कम भी नहीं हैं।
-
बेल्जियम की राजकुमारी मारिया लॉरा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। हरी आंखों वाली ये राजकुमारी कई भाषा बोलना जानती हैं। वह हमेशा अपने इस हुनर की वजह से चर्चा में रहती हैं।
-
लक्समबर्ग की राजकुमारी एलेक्जेंड्रा ग्रांड ड्यूक हेनरी और डचेस मारिया टेरेसा की एकमात्र बेटी हैं। 26 साल की ये राजुकमारी अपनी सुंदरता के लिए काफी चर्चति हैं।
-
ग्रीस और डेनमार्क के राजकुमारी थियोडोरा राजा कॉन्सटेंटाइन द्वितीय की बेटी हैं। वह बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। वह एक फेमस एक्ट्रेस भी हैं।
-
थाईलैंड की राजकुमारी सिरिन्नावारी नरिरटाना वह प्रिंस की एकमात्र बेटी और फोर्ब्स के सबसे बड़े रॉयल्स में से एक के रूप में मानी जाती हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वह अकेली महिला की तलाश में हैं।
-
राजकुमारी बीट्राइस एलिजाबेथ मैरी राजकुमार एंड्रयू, ड्यूक ऑफ यॉर्क की बेटी हैं। वह इस ब्रिटिश सिंहासन के लिए सातवें स्थान पर हैं। इसके साथ ही उन्हें फैन्सी सामान को सजाना काफी पसंद है।
-
यॉर्क की राजकुमारी युगेनी राजुकमारी बीट्राइस की बहन हैं। खूबसूरत युगेनी कला और चैरिटी के काम जुड़ी हुई हैं। (All Photo Source: Instagram)