• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs NZ
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs NZ
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. massive 7 7 magnitude earthquake strikes myanmar tremors felt in bangkok thailand china and india

भूकंप से थर्राया म्यांमार, झटकों से कांपा बैंकॉक, गिरीं इमारतें, सड़कों पर मची अफरा-तफरी, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

Myanmar earthquake news: 28 मार्च 2025 को म्यांमार के केंद्रीय हिस्से में आए एक भीषण भूकंप ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। इस भूकंप के झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस किए गए, जिससे वहां भी अफरा-तफरी मच गई।

By: Archana Keshri
Updated: March 28, 2025 14:33 IST
हमें फॉलो करें
  • Myanmar Earthquake 2025
    1/25

    28 मार्च 2025 को म्यांमार के केंद्रीय हिस्से में आए एक भीषण भूकंप ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। म्यांमार के मध्य क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद 6.8 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। (Photo: REUTERS)

  • 2/25

    अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सगाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। (Photo: REUTERS)

  • 3/25

    इस भूकंप के झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस किए गए, जिससे वहां भी अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से कई इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। (Photo: REUTERS)

  • 4/25

    थाईलैंड, चीन और भारत तक महसूस किए गए झटके
    भूकंप के झटके म्यांमार के अलावा उत्तरी थाईलैंड, चीन के युन्नान प्रांत और भारत के कोलकाता व मणिपुर तक महसूस किए गए। (Photo: REUTERS)

  • 5/25

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में मेट्रो और रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं। चीन के भूकंप निगरानी केंद्र (CENC) ने इसे 7.9 तीव्रता का बताया। (Photo: REUTERS)

  • 6/25

    भारत में भी दिखा असर
    भारत में भी इसका असर देखा गया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मणिपुर के कुछ हिस्सों में हल्के झटके महसूस किए गए। (Photo: REUTERS)

  • 7/25

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप 21.93°N अक्षांश और 96.07°E देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। (Photo: REUTERS)

  • 8/25

    दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और गाजियाबाद में भी कंपन महसूस किया गया, हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। (Photo: REUTERS)

  • 9/25

    बचाव कार्य जारी, कई घायल
    म्यांमार के नैपीतॉ में कई ऐतिहासिक इमारतें और बौद्ध मठ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जुटे हुए हैं। (Photo: AP)

  • 10/25

    वहीं, बैंकॉक में भी कई इमारतों से लोग घबराकर बाहर निकल आए और सड़कों पर भारी भीड़ देखी गई। (Photo: AP)

  • 11/25

    थाईलैंड और म्यांमार के कई इलाकों में भूकंप के झटकों से कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। बैंकॉक में एक इमारत ढहने की खबर है, जहां राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। (Photo: REUTERS)

  • 12/25

    अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और आफ्टरशॉक्स (आने वाले झटकों) से बचने की सलाह दी है। इस शक्तिशाली भूकंप के कारण संभावित खतरे को देखते हुए आस-पास के देशों में भी भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।(Photo: AP)

  • 13/25

    बौद्ध मंदिरों को भारी नुकसान
    म्यांमार के विभिन्न हिस्सों से आई तस्वीरों में कई बौद्ध मंदिरों को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। भूकंप के कारण पुराने मठों और पगोड़ा परिसरों की दीवारें दरक गईं। एक बौद्ध भिक्षु को खंडहर में तब्दील हो चुके एक मठ के बाहर विचलित अवस्था में देखा गया। (Photo: AP)

  • 14/25

    थाईलैंड में भी दिखा असर
    थाईलैंड के बैंकॉक में भूकंप के झटकों के कारण कई ऊंची इमारतें हिल गईं। बैंकॉक में भूकंप के कारण ऊंची इमारतों में अलार्म बज उठे। जिससे घबराए लोग सड़कों पर भागने लगे। घबराए लोग अपने अपार्टमेंट और होटलों से निकलकर सड़कों पर आ गए। (Photo: REUTERS)

  • 15/25

    रिपोर्ट के अनुसार, बैंकॉक के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया क्योंकि लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। राजधानी बैंकॉक में 1.7 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं और यहां कई गगनचुंबी इमारतें हैं, जिनमें भूकंप के कारण कंपन देखा गया। (Photo: AP)

  • 16/25

    बैंकॉक में दहशत, लोग सड़कों पर निकले
    बैंकॉक में भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई ऊंचे फ्लैटों और होटलों में बने स्विमिंग पूल से पानी बाहर छलकने की घटनाएं सामने आईं। (Photo: REUTERS)

  • 17/25

    राजधानी में अलार्म बज उठे और लोग घबराकर ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए। प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने इस स्थिति की समीक्षा के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई। (Photo: REUTERS)

  • 18/25

    प्रभावित लोगों की मदद में जुटी सरकार
    म्यांमार और थाईलैंड दोनों की सरकारें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत कार्यों के लिए स्थानीय एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि, अब तक हताहतों की सटीक संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।

  • 19/25

    भूकंप की तीव्रता और वैज्ञानिक विश्लेषण
    भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई, जो इसे एक शक्तिशाली भूकंप बनाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, म्यांमार और थाईलैंड की सीमा पर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल इसकी मुख्य वजह हो सकती है।

  • 20/25

    थाई प्रधानमंत्री पैटोंगटर्न शिनवात्रा ने इस भूकंप को लेकर एक आपात बैठक बुलाई है। भूकंप के चलते वियतनाम की राजधानी हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में भी हलचल देखी गई, जहां लाइटें हिलती नजर आईं। (Photo: REUTERS)

  • 21/25

    वियतनाम में भी झटके महसूस किए गए
    वियतनाम की राजधानी हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां कई इमारतों में लगे पंखे और लाइटें झूलती दिखीं। (Photo: REUTERS)

  • 22/25

    म्यांमार में नुकसान की आशंका
    भूकंप का केंद्र म्यांमार के मोनिवा शहर से 50 किलोमीटर पूर्व में था। म्यांमार पहले से ही राजनीतिक संकट और संघर्ष की स्थिति में है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं। (Photo: REUTERS)

  • 23/25

    भूकंप के बाद की स्थिति
    अब तक किसी बड़ी क्षति या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में इमारतें ढहने और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। (Photo: AP)

  • 24/25

    म्यांमार की राजधानी नेपीतॉ में कई बौद्ध मठों और मंदिरों को नुकसान पहुंचा है। (Photo: REUTERS)

  • 25/25

    फिलहाल, किसी भी देश ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। (Photo: REUTERS)
    (यह भी पढ़ें: क्या है जैन पोटैटो, जैन धर्म में वर्जित माने वाली यह जड़ वाली सब्जी कैसे उगती है जमीन के ऊपर?)

TOPICS
bangkok
Earthquake
earthquake today
Myanmar
अपडेट
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के मौके पर मां प्रकाश कौर के साथ नजर आए सनी देओल, फैंस बोले- बेटा हो तो ऐसा
लास्ट मिनट मसाज सेशन कैंसल करना पड़ा महंगा, क्लाइंट और थेरेपिस्ट के बीच हाथापाई, हैरान कर रहा मुंबई का Viral Video
IND U19 vs NZ U19: वैभव-आयुष ओपनर, जीत की हैट्रिक पर नजर; न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
iPhone 17e: जल्द लॉन्च होगा सस्ता ऐप्पल आईफोन, भारत में कीमत से लेकर, कैमरा, डिस्प्ले, चिपसेट की हर डिटेल
‘तमिलनाडु में करप्शन, माफिया और क्राइम को बढ़ावा देने वाली सरकार’, पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें
Top 10 Two-Wheelers in December 2025: दिसंबर 2025 में बेस्ट सेलिंग टॉप 10 टू व्हीलर, बाइक में स्प्लेंडर बनी नंबर 1, तो स्कूटर में Activa ने मारी बाजी
‘कभी अपने निजी फायदे के लिए नहीं…’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन के बाद राज ठाकरे का बयान
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
केसीआर की बेटी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘आजाद हिंद’ के नाम पर रखें इस द्वीप समूह का नाम
बाबर-शाहीन की वापसी, रऊफ बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान
एसी बोगी में सफर के दौरान शख्स की ‘ओछी हरकत’ कैमरे में कैद, Viral Video देख लोग बोले- ‘पैसे आ गए पर तमीज नहीं आई’
घर-फैक्ट्री से लेकर दफ्तर तक, हर जगह होंगे रोबोट ही रोबोट… एलन मस्क ने किया AI पर बड़ा दावा
फोटो गैलरी
8 Photos
अनंत अंबानी के लिए किसने बनाई इतनी महंगी घड़ी, एक फ्रेम में दिखा पूरा वनतारा
23 minutes agoJanuary 23, 2026
7 Photos
आपके शरीर से जुड़े ये 6 फैक्ट सुनकर लगेगा सब झूठ है, लेकिन हैं 100% सच
54 minutes agoJanuary 23, 2026
8 Photos
क्या आप जानते हैं इंसान की वो भावना, जिसे चाहकर भी दिमाग नहीं कर सकता कंट्रोल?
3 hours agoJanuary 23, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US