-
Loksabha Election 2019: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ओडिशा के पुरी सीट से अपने प्रवक्ता संबित पात्रा को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार घोषित होने और नामांकन करने के बाद संबित पात्रा ने अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वे अनोखे अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। कहीं किसी बूढ़ी महिला के हाथों से बना खाना खुद भी खा रहे हैं और उसे भी खिला रहे हैं तो कहीं मतादाताओं के चरणों में षाष्टांग दडंवत कर रहे हैं। छोटे-छोटे नंगे बच्चों को भी गोद में लेकर उसे प्यार कर रहे हैं। भगवा ओढ़े, माला डाले प्रचार क्षेत्र में चुनावी अभियान पर उतरे संबित अपने हर पल की तस्वीर आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर भी शेयर कर रहे हैं। पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बीजद के प्रवक्ताओं के बीच एक अनोखा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा और बीजद के प्रवक्ताओं के सामने पुरी से कांग्रेस ने शुक्रवार को ओडिशा इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश नायक को टिकट दिया। पत्रकार से राजनेता बने नायक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजद के मौजूद सांसद पिनाकी मिश्रा को टक्कर देंगे। (Photo: Twitter@sambitswaraj)
-
पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बीजद के प्रवक्ताओं के बीच एक अनोखा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा और बीजद के प्रवक्ताओं के सामने पुरी से कांग्रेस ने शुक्रवार को ओडिशा इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश नायक को टिकट दिया। पत्रकार से राजनेता बने नायक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजद के मौजूद सांसद पिनाकी मिश्रा को टक्कर देंगे। ओडिशा के डेलांग बेराबोई गांव में महात्मा गांधी जी के स्मारक को पुष्पार्पण करते हुए संबित पात्रा। (Photo: Twitter@sambitswaraj)
-
ओडिशा के पुरी संसदीय क्षेत्र के पीपली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार करते संबित पात्रा (Photo: Twitter@sambitswaraj)
-
पीपली विधानसभा क्षेत्र की यह तस्वीर है, जब मतदाताओं से मिलने के दौरान संबित पात्रा ने षाष्टांग दंडवत होकर उन्हें प्रणाम किया। इस अवसर पर मतदाताओं को माला भी पहनाए। (Photo: Twitter@sambitswaraj)
-
पीपली विधानसभा के लोगों से मुलाकात के दौरान संबित पात्रा उनके कच्चे मकान में पहुंचे। उनका हालचाल लिया और घर के बच्चों को गोद में लेकर उन्हें प्यार किया। (Photo: Twitter@sambitswaraj)
-
पिपली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अर्शित पट्टनायक जी और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते संबित पात्रा। (Photo: Twitter@sambitswaraj)
