-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए डाले गए मतों की गणना शुरू होने के करीब ढाई घंटे के बाद बाद मिले रूझानों के मुताबिक, भाजपा ने 103 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस 54 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बदामी और चामुंडेश्वरी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जद (एस) ने पुराने मैसूरू क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखी है। जद (एस) की सहयोगी बसपा एक सीट पर आगे चल रही है जबकि अन्य ने दो सीटों पर बढ़त बनाई है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येद्दियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से 11,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था। आर आर नगर सीट पर कथित चुनावी कदाचार की वजह से चुनाव टाल दिया गया जबकि जयनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। वहीं, भाजपा की बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत की आहट मिलने लगी है। कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें। (Photos: ANI/PTI)
-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की बढ़त को देखते हुए जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। (PTI Pic)
-
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को लड्डू खिलाते हुए। (ANI Pic)
-
भाजपा कार्यकर्ता कुछ इस अंदाज में पार्टी की संभावित जीत की खुशी मना रहे हैं। (PTI Pic)
-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगाए हैं। (ANI Pic)
-
भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता मिठाईयों और पटाखों के साथ इकट्ठा हुए हैं। (ANI Pic)
-
रुझानों में भाजपा के पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। (ANI Pic)