7 दिसंबर को पूरी दुनिया में सिविल एविएशन डे मनाया गया। 1996 में सयुक्त राष्ट्र की आम सभा में आर्थिक और सामाजिक जीवन में एविएशन के योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं एविएशन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य… -
भारत की सबसे पुरानी हवाई सेवा कंपनी टाटा एयरलाइंस है। इसकी शुरुआत जेआरडी टाटा ने साल 1932 में की थी। 1946 में इसे ही बदलकर एयर इंडिया किया गया था।
-
आपको जानकर हैरानी होगी कि सफर के दौरान पायलट और को-पायलट को एक जैसा खाना नहीं दिया जाता। इसके पीछे कारण ये है कि अगर खाने में कुछ खराब हुआ और उसे खाकर तबीयत बिगड़ी तो ऐसी स्थिति में दोनों में से एक प्लेन उड़ाने की स्थिति में हो।
-
अलास्का एयरलाइंस पहली कंपनी थी, जिसने साल 1999 में इंटरनेट और ऑनलाइन चेक-इन की शुरुआत की थी।
-
1987 में अमेरिकन एयरलाइंस ने अपने फर्स्ट क्लास ग्राहकों को परोसे जाने वाले नाश्ते में से सिर्फ एक ऑलिव कम करके करीब 40 हजार डॉलर की बचत की थी।
-
सिंगापुर एयरलाइंस एक साल में करीब 700 मिलियन डॉलर सिर्फ खाने पर खर्च करती है। जिसमें से 16 मिलियन डॉलर सिर्फ वाइन पर खर्च किए जाते हैं।
-
एक कमर्शियल फ्लाइट की औसत रफ्तार करीब 800 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है।
-
प्लेन में लगे मास्क करीब 15 मिनट तक ऑक्सीजन की सप्लाई कर सकते हैं।
-
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है।
-
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल यात्री रयानएयर सर्विस से सफर करते हैं।
ब्लैक बॉक्स जिसके बारे में कहा जाता है कि उसमें प्लेन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी होती है हैरत की बात ये है कि असल में वो ऑरेंज रंग का होता है।
