-
ISRO के चंद्रयान 3 मिशन की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया को दिखा दिया है कि अगर मेहनत और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो लाख परेशानियों को किनारे कर सफलता पाई जा सकती है। Chandrayaan 3 मिशन में वैज्ञानिकों के साथ ही देश की कई कंपनियों का भी योगदान रहा है जिसने इसके लिए अहम चीजों का निर्माण किया। आइए डालते हैं उन कंपनियों पर एक नजर:
-
L&T: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई मानक तय करने वाली इस कंपनी ने चंद्रयान 3 के लिए लॉन्च व्हीकल के लिए कई अहम चीजों की सप्लाई की है। बेहद अहम बूस्टर सेगमेंट्स भी इसी कंपनी ने सप्लाई किये हैं।
-
Mishra Alloys: सरकारी स्वामित्व वाली धातु कंपनी ने चंद्र मिशन में उपयोग किए जाने वाले लॉन्च वाहन के विभिन्न घटकों के लिए कोबाल्ट बेस मिश्र धातु, निकल बेस मिश्र धातु, टाइटेनियम मिश्र धातु और विशेष स्टील्स जैसी महत्वपूर्ण सामग्रियों की आपूर्ति की।
-
BHEL: चंद्रयान 3 की बैटरियां और बाइ-मेटालिक एडाप्टर सार्वजनिक क्षेत्र की इसी कंपनी ने बनाए हैं।
-
MTAR Technologies: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी ने चंद्रयान 3 मिशन के लिए इंजन और बूस्टर पंप बनाए हैं।
-
Godrej Aerospace: कंपनी ने मुख्य चरण के लिए L110 और ऊपरी चरण के लिए CE20 इंजन थ्रस्ट चैंबर सहित प्रमुख इंजन और थ्रस्टर्स बनाए हैं।
-
Ankit Aerospace: कंपनी का दावा है कि उसने मिश्र धातु इस्पात, स्टेनलेस स्टील फास्टनरों और विशेष रूप से तैयार किए गए टाइटेनियम बोल्ट की आपूर्ति की है जो कि मिशन के लिए बेहद अहम कारक थे।
-
Walchandnagar Industries: कंपनी ने कहा कि उसने लॉन्च वाहन में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण बूस्टर सेगमेंट S200, फ्लेक्स नोजल कंट्रोल टैंकेज और S200 फ्लेक्स नोजल हार्डवेयर की सप्लाई की है। (All Photos: ISRO)
