-
नेपाल और भारत के रिश्ते इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। आए दिन नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली (Nepal PM K P Sharma Oli) की तरफ से ऐसे बयान आ रहे हैं जो भारत के साथ उनरे रिश्ते कमजोर रहे हैं। भारत से संबंध खराब करने के पीछ नेपाल को चीन का सपोर्ट बताया जाता है। बताया जा रहा है कि नेपाल को चीन के करीब ले जाने औऱ भारत से दूर करने में एक महिला राजनयिक की अहम है। इस महिला का नाम है होउ यान्की। (Photos: Social Media)
-
भारतीय आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने जब चीन की ओर इशारा करते हुए कहा था कि नेपाल किसी ओर के इशारे पर काम कर रहा है, तब होउ यान्की ने ही इस पर कड़ा ऐतराज जताया था।
-
यान्की ने कहा थैा कि, नेपाल के चीन के इशारे पर काम करने के आरोप बेबुनियाद हैं। ये गलत मंशा से लगाए गए हैं। ऐसे आरोप नेपाल की महत्वकांक्षाओं का ही अपमान नहीं करते, बल्कि चीन और नेपाल के संबंधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
-
यान्की नेपाल में सिर्फ कूटनीतिक दखल ही नहीं दे रहीं वो नेपाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती हैं।
-
यान्की की दखलअंदाजी नेपाल की राजनीति में भी है। वह कई बार ओली सरकार को मुसीबत से भी निकाल चुकी हैं।
-
इसी साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वह स्थानीय लड़कियों संग डांस करती भी नजर आई थीं।
-
नेपाल से पहले यान्की पाकिस्तान में चीन की राजदूत थीं। यान्की को अंग्रेजी, चीनी और उर्दू भाषा की अच्छी खासी जानकारी है। यान्की अब नेपाली भाषा भी समझने लगी है। बताया जाता है कि वह भले आसानी से ये भाषा बोल ना पाएं लेकिन समझ जरूर लेती हैं।