• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • ENG vs SL : LIVE
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • ENG vs SL : LIVE
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. in these five railway stations command on womens hand

PHOTOS: सिर्फ महिलाएं चलाती हैं देश के ये 5 रेलवे स्‍टेशन

देश में पांच ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिन्हें पूर्ण रूप से महिलाएं चला रही हैं। इन स्टेशनों की सभी गतिविधियां महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं। महिलाओं द्वारा पूरी तरह चलाए जा रहे देश के रेलवे स्टेशनों में मुंबई का माटुंगा, जयपुर का गांधीनगर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का चंद्रागिरी, गुजरात का मणिनगर और…

By: आईएएनएस
March 11, 2018 13:27 IST
हमें फॉलो करें
  • देश में पांच ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिन्हें पूर्ण रूप से महिलाएं चला रही हैं। इन स्टेशनों की सभी गतिविधियां महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं। महिलाओं द्वारा पूरी तरह चलाए जा रहे देश के रेलवे स्टेशनों में मुंबई का माटुंगा, जयपुर का गांधीनगर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का चंद्रागिरी, गुजरात का मणिनगर और महाराष्ट्र के नागपुर का अजनी शामिल हैं। इसके अलावा 8 मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि इन पांच रेलवे स्टेशनों के बाद बेंगलुरु के बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन को भी पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा चलाने की घोषणा की थी। बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क और रिजर्वेशन क्लर्क समेत सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।
    1/6

    देश में पांच ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिन्हें पूर्ण रूप से महिलाएं चला रही हैं। इन स्टेशनों की सभी गतिविधियां महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं। महिलाओं द्वारा पूरी तरह चलाए जा रहे देश के रेलवे स्टेशनों में मुंबई का माटुंगा, जयपुर का गांधीनगर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का चंद्रागिरी, गुजरात का मणिनगर और महाराष्ट्र के नागपुर का अजनी शामिल हैं। इसके अलावा 8 मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि इन पांच रेलवे स्टेशनों के बाद बेंगलुरु के बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन को भी पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा चलाने की घोषणा की थी। बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क और रिजर्वेशन क्लर्क समेत सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।

  • 2/6

    भारतीय रेल का पहला स्टेशन जो केवल महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है, यह मुंबई उपनगर का माटुंगा रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन मध्य रेलवे (सीआर) के तहत आता है। इस स्टेशन का नाम सभी महिला कर्मचारी को लेकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड्स रिकार्ड्स 2018 में भी दर्ज किया गया है। यह स्टेशन साल 2017 के जुलाई माह से केवल महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है। इस स्टेशन पर कुल 41 महिलाओं के दल की तैनाती की गई है, जिसमें आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), वाणिज्यिक और परिचालन विभाग के कर्मी शामिल हैं। (Photo Source: Twitter)

  • 3/6

    जयपुर का गांधी नगर रेलवे स्टेशन देश का दूसरा रेलवे स्टेशन तथा प्रमुख रेलवे स्टेशनों में सबसे पहला रेलवे स्टेशन था, जहां केवल महिला कर्मियों की तैनाती की गई, जिसमें टिकट चेकर से लेकर स्टेशन मास्टर तक शामिल हैं। इस रेलवे स्टेशन पर रोजाना औसतन 7,000 यात्री आते हैं और यह जयपुर के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन पर फिलहाल 40 महिला रेलवे कर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें स्टेशन मास्टर के अलावा चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, टिकट चेकर और रिजर्वेशन क्लर्क शामिल हैं। इसके साथ ही इस स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों में केवल महिलाओं की ही तैनाती की गई है। (Photo Source: Twitter)

  • 4/6

    नागपुर का अजनी रेलवे स्टेशन देश का तीसरा रेलवे स्टेशन है, जो केवल महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। अजनी नागपुर का सेटेलाइट स्टेशन है, जो मध्य रेलवे के नागपुर खंड का हिस्सा है और महत्वपूर्ण दिल्ली-चेन्नई रूट का हिस्सा है। इस स्टेशन पर रोजाना औसतन 6,000 यात्रियों की आवाजाही होती है। अजनी रेलवे स्टेशन पर कुल 22 महिला कर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें स्टेशन मास्टर समेत 6 वाणिज्यिक क्लर्क, 4 टिकट चेकर, 4 कुली, 4 सफाई कर्मचारी और 3 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मी शामिल हैं। इस स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है कि शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन से भीड़भाड़ को कम किया जा सके। (Photo Source: Twitter)

  • 5/6

    अहमदाबाद का मणिनगर रेलवे स्टेशन देश का चौथा और राज्य का पहला रेलवे स्टेशन है, जो केवल महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। यह स्टेशन पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है। देश का पहला रेलवे स्टेशन जो केवल महिलाओं के द्वारा चलाया जाता है। इस स्टेशन पर 23 वाणिज्यिक क्लर्क और तीन परिचालन कर्मी (स्टेशन मास्टर और प्वाइंट्स पर्सन्स) के साथ 10 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती की गई है और सभी महिलाएं हैं। साथ ही 36 अन्य फ्रंट लाइन कर्मियों में भी महिलाएं ही है। (Photo Source: Twitter)

  • 6/6

    चंद्रागिरी रेलवे स्टेशन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के गृह जिले चित्तूर में स्थित है और यह रेलवे दक्षिण मध्य रेलवे के गुंटकल खंड में आता है। यह देश का पांचवां और आंध्र प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन है, जो केवल महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है। इस स्टेशन पर कुल 12 कर्मी हैं, जिसमें स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क, प्वाइंट्स मैन, सुरक्षा और सफाई कर्मी शामिल हैं और सभी महिलाएं हैं। इस स्टेशन से रोजाना 234 यात्री गुजरते हैं और इस स्टेशन से औसतन 5,000 रुपये का राजस्व रोजाना प्राप्त होता है। (Photo Source: Twitter)

TOPICS
Indian Railway
अपडेट
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लग सकता है बड़ा झटका, 14.2 करोड़ में खरीदा गया खिलाड़ी हुआ चोटिल
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड; जानें मौसम का हाल
अमेरिका ने कर लिया WHO से किनारा, ट्रंप सरकार नहीं देगी 260 मिलियन डॉलर बकाया पैसा
विचार: हर घंटे, हर मिनट, हर सेकंड का संघर्ष, फास्ट-कामर्स- सुविधा की रफ्तार या समाज की धीमी मौत?
जनसत्ता संपादकीय: दुश्मन नहीं, रास्ता बना जवानों का काल? जम्मू-कश्मीर के डोडा हादसे ने उठाए गंभीर सवाल
जनसत्ता संपादकीय: आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट और इंसान की संवेदना; तेलंगाना की घटना ने बढ़ाई चिंता, आखिर क्या है समस्या का हल?
Border 2 Release LIVE: जोरदार दहाड़ के साथ ‘बॉर्डर 2’ की दस्तक, सनी के डायलॉग पर बज रहीं तालियां; यहां पढ़ें पहला रिव्यू
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
विचार: पढ़ाने से ज्यादा सरकारी कामों में उलझा दिए गए हैं शिक्षक, क्या अब सबसे सस्ता सरकारी संसाधन बन गए हैं अध्यापक?
Bank Holiday Today: आज बसंत पंचमी पर बैंक खुले हैं या बंद? जानें RBI ने कहां-कहां दी है सरकारी छुट्टी
Saraswati Puja 2026 Prasad: मां सरस्वती को लगाएं सूजी के हलवे का भोग, यहां जानें आसान रेसिपी
Aaj Ka Tarot Horoscope 23 January 2025: आज बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें दैनिक टैरो राशिफल
फोटो गैलरी
9 Photos
प्यार के हर फेज को दिखाती हैं साउथ की ये रोम-कॉम फिल्में, दिल से करती हैं कनेक्ट
14 hours agoJanuary 22, 2026
10 Photos
कितनी कठिन होती है मार्कोस कमांडो की ट्रेनिंग, कितने घंटे तक लगातार सोने नहीं दिया जाता
14 hours agoJanuary 22, 2026
11 Photos
जापान में आलस्य को माना जाता है बीमारी, इससे निपटने के लिए अपनाते हैं ये 7 ट्रीटमेंट
15 hours agoJanuary 22, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US