-
संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। इसलिए 14 सिंतबर को प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस मनाया जाता है। आइए आपको हिन्दी से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताते हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। (Source: Twitter)
-
हिन्दी संस्कृत भाषा पर आधारित है, इसे 5,000 र्इसापूर्व की भाषा माना जाता है। हिन्दी को यह नाम फारसी शब्द 'हिन्द' से मिला, जिसका मतलब 'सिन्धु नदी का देश' होता है। वर्तमान में सिन्धु नदी का ज्यादातर हिस्सा पाकिस्तान से होकर बहता है। भारत में यह निदी उत्तरी भारत से गुजरते हुए तिब्बत चली जाती है। (Source: Twitter)
-
वर्तमान हिन्दी कई चरणों के बाद बनी भाषा है। हिन्दी के विभिन्न कालखण्डों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। सबसे पुरानी हिन्दी को 'अपब्रह्मसा' कहा जाता है। 400 ईस्वी में मशहूर कवि कालिदास ने अपब्रह्मसा में ही 'विक्रमोवशीयम' नाम का नाटक लिखा था। (Source: Twitter)
-
हिन्दी भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सुरीनेम, गुयाना, त्रिनिडाड एंड टोबैगो, पाकिस्तान, नेपाल जैसे देशों में भी बोली जाती है। (Source: Twitter)
करीब 60 करोड़ लोग हिन्दी बाेलते हैं, जो इसे दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भा षाओं- मेंडरिन, अंग्रेजी और स्पेनिश में एक बनाता है। यूरोपियन भाषाओं की तरह हिन्दी भी बाईं से दाईं तरफ लिखी जाती है। (Source: Twitter) -
अंग्रेजी से इतर, हिन्दी में सिर्फ दो ही लिंग होते हैं- पुल्लिंग और स्त्रीलिंग। विशेषण और कियाएं लिंग के अनुसार बदलती हैं। हिन्दी का व्याकरण सीखना सबसे कठिन प्रक्रिया मानी जाती है। (Source: Twitter)
-
हिन्दी सबसे आसान भाषाओं में से एक है- इसे जैसा बोलते हैं, वैसा ही लिखते हैं। इसके हर एक अक्षर की अलग ध्वनि होती है। हिन्दी, भारत की उन सात भाषाओं में से एक है जिनका प्रयोग वेब पता (यूआरएल) बनाने में किया जाता है। (Source: Twitter)
