-
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में कुल 182 विधान सभा सीटों में से 99 पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस को 77 सीटों पर विजय मिली है। 3 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं। इसके अलावा भारतीय ट्रायबल पार्टी को 2 और नेशनल कांग्रेस पार्टी को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है।
-
बीजेपी को 49.1% यानी (14724427), आईएनसी को 41.4% यानी (12438937), आईएनडी को 4.3%, बटप को 0.7%, बीएसपी को 0.7%, एनसीपी को 0.6%, अंहस्प को 0.3%, आरएसपीएस को 0.2% और एनओटीए को 1.8% वोट मिले हैं।
-
हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आ गए। 44 विधानसभा सीटों पर सफलता प्राप्त करते हुए सत्ता की बागडोर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हाथों में आ गई है, वहीं कांग्रेस को 21 सीटें पर विजय मिलीं। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे।
-
भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, सोमवार को आए नतीजों में भाजपा को 44 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं पिछली बार इसे 26 सीटें मिली थीं। बता दें कि कांग्रेस के खाते में 20 सीटें गई हैं और एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि पिछली चुनाव में कांग्रेस को 36 सीटों पर कामयाबी मिली थी।