-
आज के दिन हर साल पूरे देश भर में भगवान गणेश की पूजा अराधना की जाती है। गणेश चतुर्थी भारत का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। ये वो दिन है जिस दिन भगवान श्री गणेश ने जन्म हुआ था। गणेश भगवान शिवशंकर और आदिशक्ति माता पार्वती के पुत्र हैं। गणेश चुर्थी अगस्त और सिंतबर माह में आती है। हिंदु कलेंडर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। क्योंकि भगवान गणेश का जन्म इसी तिथि को हुआ था। यही वो शुभ घड़ी है जब बाप्पा लोगों के घरों में अपना आसन ग्रहण करते हैं। सभी श्रृद्धालु भगवान की प्रतिमा का स्वागत ढोल, नगाड़ों और बैंड बाजा के साथ करते हैं। गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक अहम त्योहार माना जाता है। हाथी के सिर वाले भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से भी पुकारा जाता है, जो अपने भक्तों की हर तरह की बाधाओं को हरते हैं और उन्हें सुखमय जीवन का वरदान देते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश की अराधना करने से भक्तों अपनी हर अड़चन को दूर रहते हुए धन, धान्य और सफलता को प्राप्त करते हैं। भारत के महाराष्ट्र राज्य में इस त्यौहार को ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी और गणेश उत्सव को महाराष्ट्र में सबसे पहले मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज ने मनाया था। तभी से ये त्यौहार हर साल इन्हीं दिनों मनाया जाता है। हालांकि महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटका, केरल, गोवा, तमिलनाड़ू, गुजरात, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा साइथ और वेस्ट रीजन्स में भी सेलिब्रेट किया जाता है। बात अगर विदेश की करें तो नेपाल के तेराई क्षेत्र और यूनाइटेड स्टेट्स के कनाडा और मॉरीशस में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के आते ही हर किसी के मोबाइलों पर उत्सव से संबंधित मैसेज आने लगे हैं। आज सुबह से ही Whattsap, Facebook, massanger पर उत्सव से संबंधित ग्रीटिंग आ रहे हैं। आगे की स्लाइड में आप श्रीगणेश उत्सव से संबंधित ग्रीटिंग्स देखें।
-
-
-
-
-
-