-
राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में अब करीब हफ्तेभर का वक्त बचा है। 26 जनवरी को भारतीय सेना की तीनों शाखाएँ (भारतीय थलसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय जलसेना) समेत अर्धसैनिक बल और दूसरे सुरक्षा बल राष्ट्रपति को सलामी देते हैं। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की सलामी लेंगे। भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से गणतंत्र दिवस एक है, अन्य दो स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं। हर साल होने वाली इस भव्य परेड से पहले महीनों इसकी प्रैक्टिस की जाती है। दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसी ठंड और कोहरे के बावजूद इन दिनों राजपथ पर अभ्यास जोर-शोर से चल रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखिए राजपथ परेड से जुड़ी अभ्यास की कुछ और तस्वीरें.. (Express Photo: Amit Meha)
नई दिल्ली में राजपथ पर जवान आने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए बैंड की रिहर्सल करते हुए। (Express Photo By Amit Meha 17 January 2018) नई दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए एनसीसी कैडेट रिहर्सल करते हुए। (Express Photo By Amit Meha 17 January 2018) -
सेना के जवान गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल करते हुए। ( Photo By Amit Meha 17 January 2018)
-
राजपथ पर सेना के जवान कोहरे में अभ्यास करते हुए। ( Photo By Amit Meha 17 January 2018)
-
राजपथ परेड की रिहर्सल के दौरान एक पंक्ति में खड़े सेना के जवान। ( Photo By Amit Meha 17 January 2018)
-
एक साथ कदम से कदम मिलाकर ड्रिल करते सेना के जवान। (Express Photo By Amit Meha 17 January 2018)
-
बीएसएफ के जवान ऊंटों के साथ परेड में अभ्यास करते हुए। (Express Photo By Amit Meha 17 January 2018)
-
राजपथ पर होने वाली परेड में प्रदर्शन के लिए खड़े किए गए सेना के हथियार। (Express Photo By Amit Meha 17 January 2018)
-
राजपथ पर ड्रिल करते सेना के जवान। (Express Photo By Amit Meha 17 January 2018)
-
राजपथ पर ड्रिल करते सेना के जवान। (Express Photo By Amit Meha 17 January 2018)