नहीं रहा विज्ञान की दुनिया का सबसे चमकदार सितारा, स्टीफन हॉकिंग की 5 बड़ी भविष्यवाणियां
सबसे रोचक बात है कि वैज्ञानिक का सिर्फ दिमाग ही काम करता था, जबकि उनके शरीर के अन्य अंग लकवे जैसी स्थिति का शिकार थे। ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ और कुछ अन्य पुस्तकें लिखकर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गए। आगे चलकर उन्होंने अंतरिक्ष, समय और ब्लैक होल के रहस्यों के राज खोले।
जाने-माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग आज (14 मार्च) अलविदा कह गए। वह 76 वर्ष के थे। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज स्थित घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। हॉकिंग एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थे, जिसका संबंध मोटर न्यूरॉन से है। सबसे रोचक बात है कि वैज्ञानिक का सिर्फ दिमाग ही काम करता था, जबकि उनके शरीर के अन्य अंग लकवाग्रस्त थे। 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' और कुछ अन्य पुस्तकें लिखकर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गए। आगे चलकर उन्होंने अंतरिक्ष, समय और ब्लैक होल के रहस्यों के राज खोले। वे आज के सबसे महत्वपूर्ण भौतिकविज्ञानी और खगोलविद थे। वह भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनका किया हुआ काम, कही बातें और
भविष्यवाणियां हमेशा हमारे बीच रहेंगी। पढ़िए, हॉकिंग की पांच बड़ी भविष्यवाणियां।