-
सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में एक नवंबर तक पटाखा बिक्री पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद चेतन भगत ने एक ट्वीट करके फैसले पर निशाना साधा था। चेतन भगत ने लिखा था, 'दिवाली पर पटाखों पर बैन लगाया ऐसा है, जैसे क्रिसमिस के दिन क्रिसमस ट्री और बकरीद के दिन बकरे पर बैन लगाना।' इसके अलावा भी कई ट्वीट करके चेतन भगत ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि 'हिंदू त्योंहारों पर ही बैन क्यों?' इसके बाद चेतन भगत को टि्वटर पर ट्रोल किए जाने लगा। टि्वटर यूजर्स ने चेतन भगत की चुटकी लेते हुए, उनका मजाक उड़ाया। अगली स्लाइड्स में देखिए कैसे उड़ा चेतन भगत का मजाक…
-
-
-
-
-