-
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गुरुवार को 1986 में कराची से हाईजैक किए गए हवाईजहाज पैन एम 73 फ्लाइट के कथित चार हाईजैकर्स की तस्वीरे जारी की हैं। इस हाईजैक में करीब 20 लोग मारे गए थे जिनमें 22 वर्षीय भारतीय एयर होस्टेस नीरजा भनोट भी शामिल थी। इन चार हाईजैकर्स की पहचान मोहम्मद हफीज अल तुर्की, जमाल सईद अब्दुल रहीम, मोहम्मद अब्दुल्ला खलील हुसैन अर्याल और मोहम्मद अहमद अल मुनव्वर के तौर पर की गई है। ये तस्वीरे साल 2000 में एफबीआई को प्राप्त हुई ऑरिजनल तस्वीरों पर एज-प्रोग्रेसन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करके बनाई गई हैं। आगे देखिए इस केस से जुड़ी कुछ आर बातें…
-
5 सितम्बर 1986 के दिन मुंबई से अमेरिका जाने वाली पैन एम 73 फ्लाइट को कराची पहुंचते ही हाईजैक कर लिया गया था। इस फ्लाइट में एयरहोस्टेस नीरजा भी मौजूद थी। नीरजा ने अपनी जान पर खेलकर करीब 360 मुसाफिरों की जान बचाई थी। एफबीआई द्वारा जारी की गई चारों हाईजैकर्स की तस्वीरें कुछ ऐसी हैं।
-
नीरजा को भारत सरकार ने इस अदभुत वीरता और साहस के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जो भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। इस हादसे के समय नीरजा की उम्र 22 साल थी। इस प्रकार वे यह सम्मान हासिल करने वाली सबसे कम आयु की नागरिक हैं। साथ ही उन्हें पाकिस्तान ने भी उन्हें 'तमगा-ए-इंसानियत' का सम्मान दिया था।
-
इस हादसे के समय नीरजा की उम्र सिर्फ 22 साल थी वो अपने पति से अलग रह रहीं थी। नीरजा एयर होस्टेस के अलावा मॉडल भी थी। उन्होंने कुछ ब्रॉन्ड्स के लिए मॉडलिंग भी की थी।
-
नीरजा के ऊपर साल 2016 में एक हिन्दी फिल्म भी बनाई गई थी। जिसमें नीरजा भनोट का केंद्रीय रोल सोनम कपूर ने किया था।