-
महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुई सियासी उठापटक के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राज्य के सीएम और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) डिप्टी सीएम बन गए हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री और एमएलसी के पद से इस्तीफा दे दिया था। शिंदे और फडणवीस दोनों शादीशुदा हैं। आइए जानते हैं कौन हैं इनकी पत्नी और कितनी संपत्ति की हैं मालकिन:
-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का नाम अमृता फडणवीस है। दोनों ने लव मैरिज की थी।
-
देवेंद्र फडणवीस ने साल 2019 में चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास कुल संपत्ति करीब पौने नौ करोड़ रुपये की है।
-
देवेंद्र फडणवीस के हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी अमृता के पास साढ़े चार करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। पेश से बैंकर अमृता अपने पति से अमीर हैं।
-
बात एकनाथ शिंदे की करें तो उनकी पत्नी का नाम एकनाथ शिंदे है। एकनाथ जब राजनीति में आने से पहले ऑटो चलाते थे तब लता छोटा मोटा बिजनेस करती थीं।
-
एकनाथ शिंदे ने 2019 में अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल संपत्ति करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये की है। -
एकनाथ की कुल संपत्ति में उनकी पत्नी लता के नाम लगभग सवा छह करोड़ की संपत्ति है। एकनाथ ने बताया है कि उनकी पत्नी कंस्ट्रक्शन के काम में हैं।
-
तस्वीरें दोनों नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई हैं।
