-

सरोजिनी नायडू से इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी से ममता बनर्जी तक, ये महज चंद नाम हैं जिन्होंने राजनीति में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज भी कई नेत्रियां हैं जो अपने-अपने दल का झंडा बुलंद किये हुई हैं। कई युवा महिला नेत्रियों को उनकी पार्टी ने प्रवक्ता भी नियुक्त किया है। इसमें शाजिया इल्मी से शमा मोहम्मद तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं इन मशहूर पार्टी प्रवक्ताओं ने किसे अपनी जिंदगी का हमसफर बनाया है। (Photos: Social Media
-
Shama Mohammad: शमा मोहम्मद को कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। शमा मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं, हालांकि उनकी परवरिश कुवैत में हुई। डॉक्टरी की डिग्री लेने के बाद शमा पत्रकारिता भी कर चुकी हैं। शमा मोहम्मद ने स्टेफनो पेल्ले(Stefano Pelle) से शादी की है। स्टेफनो क्या करते हैं इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है।
-
Priyanka Chaturvedi: प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना की राज्यसभा सांसद हैं। शिवसेना से पहले प्रियंका ने 10 सालों तक कांग्रेस प्रवक्ता के तौर पर काम किया है। प्रियंका के पति का नाम है विक्रम चतुर्वेदी। विक्रम सॉफ्टवेयर डेवलप्मेंट कंपनी IBM में बतौर चैनल मार्केटिंग औऱ प्रोग्राम मैनेजर काम करते हैं।
-
Shazia Ilmi: शाजिया इल्मी के पति का नाम साजिद मलिक है। साजिद आधे गुजराती मुस्लिम और आधे तमिल अय्यर हैं। पेशे से साजिद इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।
-
Shaina NC: बीजेपी की शायना एनसी ने मनीष मुनोत को अपना हमसफर बनाया है। मनीष पेशे से बिल्डर हैं। मुंबई में मनीष मुनोत की पहचान एक जाने-माने बिल्डर और डेवलपर के तौर पर है।
-
Ragini Nayak: दिल्ली यूनिवर्सिटी की यूनियन प्रेसीडेंट रह चुकीं रागिनी नायक ने रागिअशोक बसोया से शादी की है। अशोक भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता हैं। दोनों की मुलाकात संगठन में ही हुई थी।