-
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा नेता मुलायम सिंह यादव से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने मुलायम सिंह यादव से हाल-चाल पूछा। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव भी मौजूद थे। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह हाइपर ग्लाइसिमिया (हाइपरटेंशन) और हाइपर डायबीटीज से पीड़ित हैं। ब्लड शुगर बढ़ने पर उन्हें रविवार शाम लोहिया इंस्टिट्यूट के सेकंड फ्लोर पर प्राइवेट वॉर्ड में एडमिट किया गया था। इससे पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया था। वहीं, कुछ समय उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भी हुआ था।
-
जब सीएम योगी मुलायम सिंह यादव से मिले तो वहां अखिलेश व शिवपाल यादव भी मौजूद थे।
-
घर के बच्चों ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाई।
-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
-
मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश से संबंधित कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।
-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंभ 2019 पर लिखी गई एक किताब भी मुलायम सिंह यादव को भेंट की।