
Chirag Paswan LJP, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एनडीए (NDA) में रहते हुए ही उन्होंने एनडीए के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) औऱ उसके मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चिराग पासवान ने नीतीश के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने कैंडीडेट भी खड़े कर दिये हैं। ऐसी ही एक प्रत्याशी हैं कोमल सिंह (Komal Singh) जो काफी सुर्खियों में हैं। -
कोमल सिंह को चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतारा है।
-
कोमल सिंह की मां वीणा देवी लोजपा की वैशाली से लोकसभा सांसद हैं। वीणा देवी ने राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को पराजित किया था।
जहां वीणा देवी अपनी बेटी के चुनाव प्रचार में जोर शोर से लगी हैं वहीं कोमल के पिता चाहकर भई उनके लिए वोट नहीं मांग पा रहे हैं। -
मामला ये है कि कोमल सिंह के पिता दिनेश सिंह जनता दल यूनाइटेड में हैं। वह जदयू से ही विधानपरिषद सदस्य हैं।
चिराग पासवान के जदयू के खिलाफ मुखर होने के कारण पिता चाहकर भी अपनी बेटी जो कि लोजपा प्रत्याशी हैं उनके लिए लोगों से वोट की अपील नहीं कर पा रहे हैं। -
अब 10 नवंबर को पता चलेगा कि चिराग का ये दांव कितना सफल होता है। 10 नवंबर को ये साफ हो जाएगा कि कोमल सिंह विधानसभा पहुंच पाती हैं या नहीं।
-
Photos: Social Media