-
नागरिकता कानून का विरोध बढ़ता जा रहा है। लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए। अभी तक इन प्रदर्शनों में 3 लोगों के मरने की खबर है। हिंसक प्रदर्शनकारी पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पुलिस को भी नहीं बख्श रहे। गुजरात से लेकर दिल्ली और यूपी से मेंगलुरू तक में पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों से झड़प की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हैं। उग्र प्रदर्शनकारियों के हमले से कई पुलिसवाले चोटिल भी हो चुके हैं। पुलिसवालों की ऐसी तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लोग अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं औऱ लिख रहे हैं कि क्या इनका कोई मानवाधिकार नहीं होता।
-
दिल्ली के सीलमपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के कई कर्मी चोटिल हुए। (Photo: REUTERS/Adnan Abidi)
-
यह तस्वीर दिल्ली के ही सीलमपुर की है। तस्वीर में एक घायल पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़ी अपनी वैन में दर्द और बहते खून के साथ बैठा है। (Photo: REUTERS/Adnan Abidi)
-
इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स में काफी रोष है। लोग लिख रहे हैं कि पुलिसवालों का कोई मानवाधिकार नहीं होता है क्या?
-
अहमदाबाद में पुलिस वालों पर प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ जानवरों की तरह टूट पड़ी।
-
खून से सने अहमदाबाद के एसीपी राजपाल सिंह की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि हिंसक हो रहे प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दे देनी चाहिए।
-
इस तस्वीर को फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शेयर करते हुए लिखा कि इनके बहते खून के लिए कौन जिम्मेदार है।
-
यह तस्वीर भी गुजरात के अहमदाबाद की है जहां पुलिस पर हमला करते बेखौफ उपद्रवी देखे जा सकते हैं।
-
सोशल मीडिया में तमाम घायल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें शेयर हो रही हैं जिनपर लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
