-
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। लोग सड़कों पर उतर इस कानून के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार CAA, NRC और NPR के खिलाफ ताल ठोंकते हुए बिहार में यात्रा कर रहे हैं। कन्हैया ने इस यात्रा को नाम दिया गया है: 'जन-गण-मन यात्रा'। बिहार के सभी 38 ज़िलों में यह यात्रा सीएए, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ लोगों को एकजुट करने के लिए की जा रही है। कन्हैया की रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है। लोग कन्हैया की रेलियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि CAA/NRC के खिलाफ बिहार उबल रहा है। ( All Photos: Kanhaiya Kumar Instagram )
-
कन्हैया कुमार की ये 'जन-गण-मन यात्रा' पिछले 10 दिनों से जारी है। चंपारण से शुरू हुई ये यात्रा 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में खत्म होगी।
-
अपनी यात्रा में कन्हैया जमकर केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ हमला बोल रहे हैं।
-
कन्हैया जिस भी जिले में जा रहे हैं वहा उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हो रही है।
-
कन्हैया की रैलियों की तस्वीरें शेयर कर लोग बीजेपी को आगाह कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि देख लिजिए ये भीड़ किराए पर नहीं आई है।
-
कन्हैया की तस्वीरों पर लोग ये भी लिख रहे हैं कि सीएए के खिलाफ बिहार जिस तरह से उबल रहा है उसका नतीजा बीजेपी को आने वाले चुनावों में नुकसान पहंचा सकता है।
-
कन्हैया कुमार को नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक पर जोरदार समर्थन हासिल हो रहा है।
-
हालांकि बहुत से लोग कन्हैया के विरोध में भी हैं। ऐसे ही कुछ लोग दो-दो बार कन्हैया के काफिले पर हमला कर चुके हैं।