-
ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर के मुताबिक सभी यात्रियों की मौत हो गई है। Voepass Linhas एयरलाइन ने पहले कहा था कि विमान में 62 लोग सवार थे। (PTI Photo)
-
Voepass Linhas एयरलाइन के मुताबिक, यह प्लेन साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ था। इसमें इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। (REUTERS Photo)
-
इस प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस दुर्घटना की कई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें हादसे की भयावहता नजर आ रही है। (PTI Photo)
-
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में इस विमान को आसमान में अनियंत्रित होकर, गोल-गोल घूमते हुए जमीन पर गिरता देखा गया। (PTI Photo)
-
ब्राजील के समय के मुताबिक, यह प्लेन दोपहर 1 बजकर 21 मिनट 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वहीं एक मिनट बाद यह नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई।(REUTERS Photo)
-
इस हादसे को वहां मौजूद कुछ लोगों ने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। प्लेन में आग लगने और धुआं निकलने की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। (PTI Photo)
-
तस्वीरों में प्लेन एकदम चकनाचूर नजर आ रहा है। विमान का मलबा गिरने से एक घर को भी नुकसान पहुंचा है। लेकिन कोई भी निवासी घायल नहीं हुआ है। (PTI Photo)
-
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे के बाद पीड़ितों के परिवारों के लिए संवेदना जताई है। दुर्घटना की खबर सुनने के बाद उन्होंने एक कार्यक्रम में एक मिनट का मौन रखा। (REUTERS Photo)
(यह भी पढ़ें: ब्राजील में क्रैश हुए विमान में नहीं चढ़ने दिया था इस शख्स को, अब भगवान का मना रहा शुक्र; आंखों से छलके आंसू)
