-
दुनिया में कुछ लोग लुक्स और बाहरी सुंदरता को अधिक तरजीह देते हैं। वे अपने आप में निखार लाने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देते हैं। ऐसे ही लोगों की फेहरिस्त में जेनिफर पैंपलोना का नाम भी है। उन्होंने किम कर्दाशियां जैसे दिखने के लिए दर्जनों सर्जरी कराईं। तकरीबन तीन करोड़ रुपए अपने नाक-नक्श को बदलने में लगा दिए। डॉक्टरों ने हद से ज्यादा सर्जरी कराने से मना भी किया। लेकिन महिला को तो सिर्फ किम जैसा लुक चाहिए था। अब उनका शरीर कुछ ऐसा हो गया है। देखिए आगे तस्वीरों में।
-
जेनिफर पैंपलोना 25 साल की हैं। वह ब्राजील के साओ पाऊलो शहर में रहती हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक बॉडी इंप्लांट्स करा चुकी हैं। वह इसी चक्कर में तीन करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं।
ऐसा सिर्फ इसलिए कि नाक से लेकर कूल्हों तक, उनका शरीर का हर अंग किम की हो जाए। बता दें कि किम का पूरा नाम किंबर्ली नोएल कर्दाशियां वेस्ट है। वह अमेरिका में रहती हैं। पेशे से टेलीविजन पर्सनैलिटी और मॉडल हैं। पैंपलोना इससे पहले चर्चा में तब आई थीं, जब उन्होंने 24 घंटों के समय के भीतर ही नौ सर्जरी करा ली थीं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि इतनी सारी सर्जरी कराने को लेकर डॉक्टर भी उन्हें ऐसा न कराने की हिदायत देते थे, मगर कभी भी उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। -
अभी तक पैंपलोना अपने कूल्हों में दो लीटर फैट भरवा चुकी हैं। वह चार पसलियां हटवा चुकी हैं। दो बार स्तन, नाक, होंठ और गाल की सर्जरी करा चुकी हैं। वह इसके अलावा जांघों में भी फैट इंजेक्शंस लगवा चुकी हैं।
-
उन्होंने अपनी हालिया सर्जरी तुर्की में कराई थी। जेनिफर ने बताया, "सभी सर्जरियों के बाद मैं खुश हूं। मुझे कई बार लगता है कि ये पैसे मैं बैंक में रख सकती थी। लेकिन फिर भी मुझे अच्छा फैसला लगता है। मैं बेहद कॉन्फिडेंट महसूस करती हूं। मैं अपने लुक्स से और भी पैसे कमा सकती हूं।"