-
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए रविवार को चेन्नई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रीदेवी के परिवार के सदस्यों के अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने हिस्सा लिया। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी मुंबई से इस प्रार्थना सभा के लिए आई थीं। प्रार्थना सभा में आए तमिल कलाकारों की बात करें तो इनमें सुरिया, प्रभु देवा, ज्योतिका और राधिका समेत कई स्टार मौजूद थे। वहीं, जाह्नवी को इस मौके पर काफी भावुक होते हुए भी देखा गया। (Photo Source: Instagram)
-
श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में मौजूद बोनी कपूर, खुशी, जाह्नवी और अन्य तमिल कलाकार। (Source: Nikkil Twitter Account)
-
प्रार्थना सभा में जाह्नवी अपनी बहन खुशी के साथ। (Source: Instagram)
-
बता दें कि एक्ट्रेस श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था। (Source: Instagram)
-
चेन्नई के अद्यार में होटल क्राउन प्लाजा में श्रीदेवी की प्रार्थना सभा रखी गई थी। (Source: Manobala Twitter Account)
-
इस प्रार्थना सभा में प्रभुदेवा को भी देखा गया। (Source: BARau Twitter Account)
-
प्रार्थना सभा के लिए आते जाने-माने संगीतकार और गायक एआर रहमान। (Source: BARau Twitter Account)
-
इस वेन्यू को सजाने के लिए सफेद फूलों का इस्तेमाल किया गया था। (Source: Instagram)
-
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों ने श्रीदेवी के लिए प्रार्थना की। (Source: BARau Twitter Account)
-
बता दें कि जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग का काम शुरू कर दिया है। (Source: BARau Twitter Account)
-
श्रीदेवी को सफेद फूल काफी पसंद थे। उनके परिवार ने उनकी इस पसंद का ख्याल रखा। (Source: Sreedhar Pillai Twitter Accunt)