-
माना जाता है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। तमाम ऐसी फिल्में बनी हैं जो हमें बताती हैं कि समाज में क्या अच्छा या बुरा हो रहा है। बहुत सी फिल्में ऐसी भी बनी हैं जो सिखाती हैं कि बेहतर समाज बनाने के लिए हमें क्या करना चाहिए। ऐसी फिल्में लोगों में जागरुकता फैलाने का काम करती हैं। पिछले लगभग 5 सालों में देश के प्रधानमंत्री ने भी लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए तमाम अभियान चलाए। फिर चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो या फिर मेक इन इंडिया। पीएम मोदी के अभियानों को बॉलीवुड ने भी उड़ान देने की कोशिशें की हैं। बॉलीवुड ने अपनी फिल्मों के जरिए कभी सरकार के किये अच्छे कामों को बताने की कोशिश की तो कभी लोगों को जागरुक करने का काम भी किया। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर एक नजर। (Photo: Narendra Modi Twitter)
-
Toilet Ek Prem Katha: साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार पीएम बने तो उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव और ग्रामीण इलाकों में सुलभ शौचालय बनवाने की मुहिम शुरू की। इसी अभियान पर आधारित 2017 में इस फिल्म का निर्माण हुआ। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।(Photo: Youtube)
-
Sui Dhaaga: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की ये फिल्म मोदी सरकार की योजना मेक इन इंडिया से इंस्पायर्ड बताई गई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।(Photo: Youtube)
-
Padman: अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में ग्रामीण इलाकों में सैनेटरी पैड्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी थीं।(Photo: Youtube)
-
URI: इस फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह से हमारी सेना ने सरकार के निर्देश के बाद पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था। (Photo: Youtube)

PM Narendra Modi: विवेक ओबरॉय अभिनीत इस फिल्म को नरेंद्र मोदी की बायोपिक बताया गया। फिल्म में नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं का जिक्र किया गया है। (Photo: Youtube)