-
देश में कई राजनेता ऐसे हैं जो लोगों के बीच सिर्फ अपनी राजनीति को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। आइए देखते हैं कौन हैं इन लोकप्रिय वेताओं की पत्नी और उनके सुसर (All Photos: Social Media):
-
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की शादी राबड़ी देवी से सन् 1973 में हुई थी। राबड़ी देवी के पिता का नाम शिवप्रसाद चौधरी है। लालू के ससुर काफी संपन्न थे। शादी के समय उनके पास काफी प्रॉपर्टी और खेत खलिहान थे।
-
अखिलेश यादव ने साल 1999 में डिम्पल से शादी की। डिम्पल राजपूत परिवार से हैं जिनके पिता का नाम एससी रावत है। अखिलेश के ससुर आर्मी में कर्नल थे।
-
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की शादी मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। नीतीश कुमार के सुसर का नाम स्व. कृष्णा नंद सिन्हा है। वह पटना में ही हाई स्कूल के शिक्षक हुआ करते थे। कृष्णा नंद सिन्हा की एक विद्वान शिक्षक के रूप में प्रतिष्ठा थी।
-
अमित शाह ने साल 1987 में कोल्हापुर की सोनल से शादी रचाई थी। सोनल शाह ने कोल्हापुर के ही पद्माराजे गर्ल्स हाई स्कूल से स्कूलिंग की है। अमित शाह के ससुर यानि सोनल शाह के पिताजी के पास कोल्हापुर में ही खेत थे।
-
राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह यूपी के नोएडा से विधायक हैं। पंकज सिंह की पत्नी सुषमा इंटरनेशनल लेवल की शूटर हैं। वही पंकज सिंह के ससुर का नाम नारायण सिंह राणा है। राणा उत्तराखंड में राजनीति करते हैं।
-
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने साल 1994 में दिल्ली की पायल से शादी की थी। पायल के पिता रामनाथ आर्मी में मेजर जनरल थे। साल 2011 में पायल और उमर का तलाक हो गया है। <a href="https://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/from-sushil-modi-to-shahnawaz-hussain-8-love-stories-of-politicians-who-broke-religious-barriers/442332/7/">जाति-धर्म की दीवारें तोड़कर इन नेताओं ने की लव मैरिज, जानिए कैसे आगे बढ़ी इनकी Love Story</a>