-
बिहार के जुमई शहर के एसपी कार्यलय में सोमवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई जब एसपी जयंत कांत की पत्नी स्मृति पासवान फरियादियों की एक भीड़ लेकर अपने ही पति के कार्यलय में पहुंच गई। दरअसल पिछले महीने इस शहर में दंगे भड़क उठे थे जिसके बाद कई लोगों का जान माल का नुकसान हुआ था। ऐसे ही पीड़ित लोगों को सरकार से मुआवजा दिलाने के लिए स्मृति पहले डीएम दफ्तर पहुंची और फिर अपने ही पति के एसपी दफ्तर।
जहां एक तरफ डीएम डा. कौशल किशोर ने पीड़ितों के भरोसा दिया है कि सरकार से सहायता राशि आते ही पीड़ितो की आर्थिक सहायता की जाएगी तो वहीं शहर एसपी ने अपने पत्नी के साथ आए सभी लोगों की बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिया कि जो लोग भी हिंसा भड़काने के लिए दोषी है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। -
एसपी जयंत कांत को बेहद सख्त मिजाज का पुलिस अधिकारी माना जाता है तो उनकी पत्नी स्मृति पासवान भी शहर में सामाजिक कार्यों में खूब ध्यान दे रही हैं और अपने पति से अलग जनता में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
एसपी जयंत कांत और स्मृति पासवान ने तीन साल पहले लव मैरिज की है। जयंत कांत जब पटना में एसपी पद पर तैनात थे तब उनकी मुलाकात स्मृति से हुई थी। बाद में बिना दहेज की शादी के लिए दोनों के परिवारों ने सहमति दे दी। -
स्मृति पासवान दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज आफ वूमेन से पढ़ाई कर चुकी हैं। बाद में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशंस की डिग्री हासिल की है।
स्मृति पासवान के सोशल वर्क को कई लोग उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षा से भी जोड़कर देख रहे हैं। स्मृति 2015 में जीतन राम मांझी की पार्टी हम से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में बहुत संभव है वो अपनी छवि राजनीतिक महत्वकांक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही हों। -
स्मृति का परिवार भी राजनीति में काफी एक्टिव रहा है। उनकी मां नूतन पासवान पटना जिला परिषद की चेयरमैन रह चुकी हैं।
-
स्मृति पासवान जनता के बीच।