-

Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है। इसके लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर दिए हैं। पहले फेज के नामांकन के आधार पर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने वालों में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं मनोरमा देवी। मनोरमा देवी जदयू के टिकट पर गया की अतरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं मनोरमा देवी।

मनोरमा देवी बिहार के बाहुबली नेता बिंदेश्वरी उर्फ बिंदी यादव की पत्नी हैं। बिंदी यादव का इसी साल कोरोना के कारण निधन हो गया है। -
मनोरमा देवी ने चुनाव आयोग को दिए गए अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 89.77 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें 44.77 करोड़ की चल और 45 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल हैं। 2015 में मनोरमा देवी ने विधान परिषद के चुनाव के दौरान अपने हलफनामा में 12.24 करोड़ की संपत्ति का विवरण दिया था।
-
मनोरमा देवी के पिता ट्रक ड्राइवर थे और मूल रूप से पंजाबी थे। वह पंजाब से ट्रक लेकर जब भी गया जीटी रोड से गुजरते तो वहां एक ढाबे पर रुकते थे। उस ढाबे वाले की बेटी कबूतरी देवी से उन्होंनें शादी कर ली और फिर वहीं जमीन खरीद कर बस गए। 1970 में मनोरमा देवी का जन्म हुआ।
-
मनोरमा देवी जब पढ़ाई करती थीं तो उनपर इलाके के बाहुबली विंदेश्वरी यादव का दिल आ गया। दोनों ने 1989 में देवघर के बैजनाथ मंदिर में ब्याह रचा लिया।
बाहुबली बिंदी यादव पहले लालू के करीबी हुआ करते थे फिर बाद में वह नीतीश कुमार के नजदीक आ गए। बिंदी यादव ने मनोरमा देवी को जदयू से एमएलसी भी बनवाया। -
पति के रुतबे के कारण मनोरमा देवी का दबदबा भी किसी बाहुबली से कम नहीं है। शराबबंदी वाले बिहार में मनोरमा देवी के घर से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई थी।
-
गया के चर्चित रोडरेज कांड में मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव जेल की सजा काट रहा है।
-
सभी तस्वीरें- एजेंसी और सोशल मीडिया