Bihar Elections 2020: बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) का नाम बाहुबली के तौर पर लिया जाता है। उनपर 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं औऱ वह फिलहाल जेल में हैं। इस बार भी वह बिहार विधानसभा का चुनाव अपनी सीट से लड़ रहे हैं। इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन्हें टिकट दिया है। अनंत सिंह ने नामांकन भी भर लिया है। नामांकन के दौरान दिये हलफनामे के आधार पर आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं बाहुबली अनंत सिंह: अनंत सिंह साल 2005 से चुनाव लड़ रहे हैं। 2005 में उनके पास 3.40 लाख रुपए की संपत्ति थी। साल 2020 में अनंत सिंह की संपत्ति बढ़कर 68.55 करोड़ रुपए हो गई। गाड़ी की बात करें तो उनको कई बार रेंज रोवर से लेकर तांगे तक पर देखा जा चुका है। हालांकि अपने हलफनामे में अनंत सिंह ने बताया है कि उनके पास सिर्फ एक स्कॉर्पियो ही है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए है। -
अनंत सिंह ने सिर्फ अपनी प्रॉप्रटी में ही इजाफा नहीं किया है, बल्कि आपारधिक मुकदमों में भी पिछले 5 साल में दोगुने से ज्यादा का उछाल आया है। साल 2015 में अनंत सिंह के ऊपर 16 क्रिमिनल केस थे जबकि इस बार वह कुल 38 मामलों में नामजद हैं।
अनंत सिंह जानवार पालने के शौकीन भी हैं। उनके पास करीब 2 लाख रुपए के हाथी, घोड़े, गाय और भैंस हैं। अनंत सिंह की पत्नी का नाम नीलम देवी है। उनके पास इस समय 48.64 करोड़ रुपए हैं। इसके साथ ही नीलम देवी 23.66 लाख के गोल्ड और 3.84 लाख रुपए की चांदी की भी मालकिन हैं। बता दें कि अनंत सिंह को एक जमाने में नितीश कुमार का काफी करीबी माना जाता था। अनंत सिंह ने एक बार तो नीतीश को चांदी के सिक्कों से तौलवाया भी था। -
अब अनंत सिंह नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ और लालू प्रसाद यादव की राजद के साथ हो चुके हैं।
-
Photos: Social Media