-
तेजस्वी यादव (महागठबंधन/राघोपुर) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के छोटे बेटे हैं। वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़े। जीते तो उप मुख्यमंत्री और अब राजद विधायक दल के नेता बने हैं।
-
तेज प्रताप (महागठबंधन/महुआ) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं।
-
जीतनराम मांझी (राजग/मखदूमपुर और इमामगंज) प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं और कांग्रेस, राजद और जदयू पार्टी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने नीतीश का साथ छोड़ने के बाद एक नई पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) बनाया और राजग के साथ चुनाव में खड़े हुए।
-
संतोष कुमार सुमन (कुटुंबा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे हैं।
-
अनंत सिंह बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पूर्व में जनता दल के सदस्य रह चुके हैं। अनंत सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने 2005 में मोकामा सीट पर जदयू पार्टी की ओर से विजयी हासिल की थी।
-
नंद किशोर यादव (भाजपा/पटना साहिब) प्रदेश के वरिष्ठ भाजपाई नेता हैं। वे पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं।
-
अब्दुल बारी सिद्दकी (हरे कुर्ते में) (राजद/ अलीनगर) राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता हैं। वे पार्टी के प्रतिष्ठित मुस्लिम चेहरे हैं, साथ ही लालू के प्रति उनकी ईमानदार जगजाहिर है। एक बार उन्हें संभावित तौर पर मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया गया था।
