-
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। राजधानी पटना से सटे दानापुर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग भी पहले चरण में ही होनी है। दानापुर (Danapur Assembly) विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) ने आशा देवी (Asha Devi) को उतारा है। आशा देवी उसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं जिसपर उन्हें विधवा करने का आरोप है। दरअसल आशा देवी का सीधा मुकाबला राजद (RJD) के बाहुबली रीतलाल यादव (Reet Lal Yadav) से है।

आशा देवी के पति सत्य नारायण सिंह बिहार बीजेपी के प्रभावशाली नेता थे। साल 2003 में उनकी हत्या कर दी गई थी। -
आशा देवी के पति सत्य नारायण सिंह को उनकी गाड़ी के अदंर ही गोलियों से भून दिया गया था।

आशा देवी के पति की हत्या का आरोप लगा रीत लाल यादव पर। रीत लाल की उस मामले में गिरफ्तारी हुई और वह जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचा। -
सत्य नारायण सिंह की दिनदहाड़ें नृशंस हत्या के बाद रीतलाल का दबदबा बढ़ता गया और साथ ही राजनीतिक रसूख भी।

देखते ही देखते वह लालू प्रसाद यादव का काफी करीबी बन गया। लालू की कृपा से रीत लाल यादव एमएलसी भी बना। -
अब राजद ने रीतलाल यादव को दानापुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। रीत लाल के लिए ये चुनाव आसान ना होगा क्योंकि उनके सामने आशा देवी पिछले 4 बार से विधायक हैं।

रीत लाल य़ादव और आशा देवी में कौन इस सीट से जीत कर विधानसभा पहुंचता है ये 10 नवंबर को पता चल जाएगा।