
Manorama Yadav JDU, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। पहले चरण के प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं मनोरमा यादव। मनोरमा देवी जदयू के टिकट पर गया की अतरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अपने हलफनामे में मनोरमा देवी ने अपनी संपत्ति 89.77 करोड़ घोषित की है। मनोरमा देवी ने बिहार के बाहुबली नेता बिंदी यादव से शादी रचाई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो बिंदी यादव ने नो मनोरमा देवी से जबरन ब्याह रचाया था। बिंदी यादव जिनका पूरा नाम बिंदेश्वरी यादव था इसी साल कोरोना के कारण इस दुनिया से चले गए। बिंदी यादव अपराध की दुनिया में काफी चर्चित नाम बन चुके थे। अपराध की दुनिया से होते हुए वह राजनीति में आ गए और लालू प्रसाद यादव के काफी करीबियों में गिने जाने लगे थे। मनोरमा देवी मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। उनके पिता हजारा सिंह ट्रक ड्राइवर थे। पिता गया हाइवे पर जिस ढाबे में खाते थे उसी ढाबा मालिक की बेटी कबूतरी देवी से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह यहीं पर जमीन खरीद कर बस गए। पंजाबी पिता और बिहारी मां की संतान मनोरमा देवी का जन्म 1970 में हुआ। मनोरमा देवी बाराचट्टी के एक स्कूल में पढ़ रही थीं। उस समय मोहनपुर के गणेशचक गांव के रहने वाले बिंदी यादव का बाराचट्टी में आना-जाना शुरू हो चुका था। जीटी रोड पर छोटी-मोटी वारदात को अंजाम देता था बिंदी यादव। बाराचट्टी में ही मनोरमा पर बिंदी की नजर पड़ी। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिंदी यादव ने मनोरमा देवी से शादी का प्रस्ताव उनके माता-पिता के पास भेजा। हालांकि बिंदी यादव का आपराधिक बैकग्राउंड देखते हुए घरवालों ने रिश्ते से मना कर दिया था। बिंदी यादव ने हार नहीं मानी औऱ मनोरमा देवी के गांव के प्रभावशाली लोगों द्वारा उनके माता-पिता पर दबाव बनवाया जिसके बाद आखिरकार दोनों का रिश्ता तय हो गया। 1989 में बिंदी यादव और मनोरमा देवी की शादी देवघर के बैजनाथ मंदिर में संपन्न हुई। दोनों की एक संतान है रॉकी यादव। -
रॉकी यादव साल 2018 में गया रोडरेज केस में जेल की सजा काट रहा है।
-
Photos: Social Media