-
नीतीश कुमार पिछले 12 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने शासन काल में कई सामाजिक सुधार के कदम उठाए हैं। सार्वजनिक जीवन में आने से पहले ही नीतीश इसके पैरोकार रहे हैं। उनकी शादी 22 फरवरी 1973 को मंजू सिन्हा से हुई थी। उन्होंने शादी में स्वेच्छा से दहेज के तौर पर मिल रहे 22,000 रुपये ससुराल वालों को ही लौटा दिए थे। धूमधाम से शादी करने की बजाय उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी।
-
अपनी पत्नी मंजू सिन्हा के साथ नीतीश कुमार।
-
नीतीश के पैतृक गांव कल्याण बिगहा स्थित उनका पैतृक घर।
-
बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर मां परमेश्वरी देवी से आशीर्वाद लेते नीतीश कुमार।
-
1990 में लालू यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर लालू और शरद यादव के साथ नीतीश कुमार।
-
एनडीए शासन काल में सहयोगियों के साथ। तस्वीर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, ममता बनर्जी, जयललिता के साथ नीतीश कुमार।
-
शरद यादव और नीतीश कुमार ने राजनीति में लंबा वक्त साथ-साथ गुजारा। आज दोनों की राहें जुदा-जुदा हैं।
-
जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर नीतीश ने समता पार्टी बनाई थी। बाद में उसका विलय जनता दल यूनाइटेड में हो गया।
-
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री रहते हुए रेल बजट पेश करने जाते हुए नीतीश कुमार।
-
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी, शरद यादव के साथ नीतीश कुमार।
-
दशरथ मांझी को अपनी कुर्सी पर बैठाते हुए सीएम नीतीश कुमार।
-
जयप्रकाश नारायण के साथ 1974 में जेपी आंदोलन में भाग लेते नीतीश कुमार।
-
1998 में केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर मीडिया से बात करते नीतीश कुमार।
-
लुधियाना में एनडीए के कार्यक्रम में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार।
-
पटना में टमटम की सवारी करते सीएम नीतीश कुमार। साथ में आरसीपी सिंह और श्रवण कुमार।
-
अपने गृह नगर बख्तियारपुर में एक पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए कतार में खड़े नीतीश कुमार। (फोटो- इंटरनेट)
-
मां परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि देते नीतीश कुमार।
-
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ डिनर पार्टी में नीतीश कुमार।
-
महागठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार चुनाव का सामना किया। ऐसे में उपचुनाव के परिणाम उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। (फाइल फोटो)
-
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ नीतीश कुमार।
-
तत्कालीन जदयू अध्यक्ष शरद यादव से गले मिलते सीएम नीतीश कुमार।
-
तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ खुशी के पल बिताते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
-
पटना की सड़कों पर रिक्शा की सवारी करते सीएम नीतीश कुमार।
-
होली के रंग में सराबोर नीतीश।
-
महागठबंधन की सरकार तोड़ने के बाद बीजेपी संग मिलकर सरकार बनाने के बाद सीएम पद की शपथ लेते नीतीश कुमार।
