-
Bihar Caste Survey: जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर बिहार ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36%, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 27% हैं। साल 2022 तक के इन आंकड़ों के मुताबिक बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं। आइए डालते हैं इस जातीय जनगणना की कुछ अहम बातों पर एक नजर:
-
2011 की जनगणना में बिहार में हिंदू आबादी 82.7% और मुस्लिम आबादी 16.9% थी। हालांकि उसके बाद मुसलमानों की संख्या बढ़ी है। ताजा जनगणना के अनुसार बिहार में अब करीब 82 फीसदी हिंदू और 17.7 प्रतिशत मुसलमान हैं।
-
अभी बिहार में हिंदुओं की जनसंख्या 10 करोड़ 71 लाख 92 हजार 958 है। वहीं मुस्लिम जनसंख्या 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 925 है।
-
बिहार में मुसलमानों के बाद सबसे अधिक आबादी यादवों की है। राज्य की कुल आबादी के करीब 14.26 प्रतिशत यादव हैं।
-
यादवों के बाद 4.21 प्रतिशत की आबादी के साथ कुश्वाहा जाति तीसरे नंबर पर है।
-
राज्य में ब्राह्मण (3.65) और राजपूत(3.45) करीब 7 प्रतिशत हैं।
-
राज्य में सबसे कम आबादी कायस्थों की है। कायस्थ कुल आबादी के मात्र .60 प्रतिशत हैं।
-
बिहार के सीएम नीतीश कुमार जिस कुर्मी जाति से आते हैं उसकी भागीदारी कुल आबादी में महज 2.87 प्रतिशत है।
-
बात भूमिहारों की करें तो बिहार की आबादी में उनकी हिस्सेदारी 2.86 प्रतिशत है।
