-
किसानों ने एमएसपी (MSP) सहित अन्य मांगों को लेकर आज 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। इसका असर सबसे ज्यादा पंजाब में देखने को मिल रहा है। (PTI Photo)
-
पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा ने हाईवे पर चक्का जाम किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भारत बंद की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। (PTI Photo)
-
संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। (PTI Photo)
-
किसानों के इस आंदोलन की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुई है क्योंकि किसान कई जगहों पर ट्रेन की पटरियों पर बैठ गए हैं।(PTI Photo)
-
वहीं, पंजाब और दिल्ली के अलावा हरियाण, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। (PTI Photo)
-
कुछ किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के बैनर तले ‘दिल्ली चलो मोर्चा’ का आह्वान किया है। (PTI Photo)
-
‘दिल्ली चलो मोर्चा’ की वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत न हो इसलिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई हैं। (PTI Photo)
-
वहीं किसानों के दिल्ली चलो मार्च के कारण हरियाणा के सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात की गई है। (PTI Photo)
-
वहीं हरियाणा और पंजाब बॉर्डर यानी शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डेरा डाल रखा है। (PTI Photo)
