-
Assam Flood: असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक करीब 130 लोगों के मरने की खबर है। प्रदेश के सिलचर (Silchar) में हालात काफी भयावह हैं। यहां जिला पिछले लगभग एक सप्ताह से बाढ़ में डूबा हुआ है।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के बेतकुंडी में बांध टूटने के बाद पानी घुस आने से सिलचर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कहा जा रहा है कि अराजक तत्वों ने यह बांध तोड़ दिया था।
-
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सिलचर में करीब तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
-
इस बाढ़ में श्मशान घाट भी बह गए हैं। लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए भी जूझना पड़ रहा है।
-
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर वहां के हालातों को बयां करने के लिए काफी हैं।
-
लोग अपने घरों से ही शव बहा दे रहे हैं। कुछ लोगों को बहता हुए शव के साथ एक पत्र मिला जिसमें अनुरोध किया गया था कि जिसे भी यह शव मिले, वह इसका अंतिम संस्कार कर दे।
-
लोगों को पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
-
ये हालात कब तक सुधरेंगे इसको लेकर अभी तक कोई ठोस अनुमान नहीं लगाया जा सका है।
-
सेना और दूसरी संस्थाएं राहत बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
-
सभी तस्वीरें पीटीआई और सोशल मीडिया से ली गई हैं।
