• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. arvind kejriwal pedals to peddle car free delhi vision

Car Free Day: केजरीवाल साइकिल पर सवार, दिल्ली में थमे कार के पहिए

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और जाम की समस्या से निजात पाने के वास्ते जन जागरुक अभियान के तहत आज दिल्ली में ‘कार फ्री डे’ मनाया गया।

By: भाषाप्रियम सिन्हा
October 22, 2015 14:50 IST
हमें फॉलो करें
  • arvind kejriwal, kejriwal, car free day, delhi car free day, arvind kejriwal latest news, arvind kejriwal news in hindi, arvind kejriwal photos, car free day photos, car free day delhi, carfree, car free, car free delhi, carfree delhi, manish sisodia, sisodia, aap, aam aadmi party, delhi news, अरविंद केजरीवाल, कार फ्री डे, केजरीवाल फोटो, आप, आम आदमी पार्टी, दिल्ली
    1/7

    दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और जाम की समस्या से निजात पाने के वास्ते जन जागरुक अभियान के तहत आज दिल्ली में 'कार फ्री डे' मनाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर ''अब बस करें'' के स्लोगन के साथ लाल किले से इंडिया गेट तक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। (फोटो: रवि कनोजिया)

  • केजरीवाल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ खुद भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कहीं आने जाने के लिए साइकिल की सवारी एक बेहतर विकल्प है। दिल्ली में रास्तों पर साइकिल के लिए एक अलग ट्रैक हो तो बेहतर हो सकता है लेकिन प्रदूषण के स्तर और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों को देखते हुए फिलहाल दिल्ली की सड़कों पर साइकिल चलाना खतरनाक है। (फोटो: रवि कनोजिया)
  • 2/7

    उन्होंने कहा कि लोगों में निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए ही कार फ्री डे अभियान की शुरुआत की गई है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने इसके लिए दिल्ली मेट्रो से अपने परिचालन को बढ़ाने का अनुरोध किया है। (फोटो: रवि कनोजिया)

  • सिसौदिया ने कहा कि सार्वजनिक बस सेवा में सुधार आने से अब कार फ्री डे अभियान को सफल बनाने में बहुत मदद मिलेगी। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोगों में जागरुकता लाने के लिए हर महीने की 22 तारीख को कार फ्री डे मनाया जाएगा। (फोटो: रवि कनोजिया)
  • आज के कार फ्री डे अभियान में आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने भी हिस्सा लिया और लोगों को लाने ले जाने के लिए कई स्थानों पर अपनी मुफ्त सेवाएं भी दी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे जिसके तहत लाल किले, चांदनी चौक और उच्चतम न्यायालय के पास रैली में हिस्सा लेने आने वालों के लिए निजी वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। (फोटो: रवि कनोजिया)
  • 3/7

    लाल किले से इंडिया गेट तक कार फ्री डे रूट पर निजी वाहनों पर रोक के कारण इस मार्ग पर 20 अतिरिक्त शटल बस सेवा चलाई गई। तिलक मार्ग पर रिहायशी आवासों में रहने वाले लोगों को रूट बंद होने से परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि अभियान एक अच्छी पहल है लेकिन त्योहार के दिन रूट बंद करने से दिक्कत आ रही है। (फोटो: रवि कनोजिया)

  • 4/7

    ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में व्यस्ततम घंटों के दौरान रोजाना लोगों के औसतन 90 मिनट ट्रैफिक जाम में बर्बाद हो जाते हैं और साढे ग्यारह करोड़ रुपये का ईंधन बर्बाद होता है। इन व्यस्ततम घंटों में वाहनों की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटे तक सिमट जाती है। यह बड़ी समस्या है जिससे निपटने के लिए आम लोगों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के इस्तेमाल की आदत डालनी जरुरी है। कार फ्री डे अभियान इसी को ध्यान में रखकर चलाया गया है। (फोटो: रवि कनोजिया)

TOPICS
Arvind Kejriwal
अपडेट
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में हुई ‘द फैमिली मैन 3’ एक्टर की एंट्री, ओटीटी पर दी है कई हिट सीरीज
‘दिल्ली धमाके में हुआ 40 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल…’, शाह बोले- पाकिस्तान के आतंकियों को दिया करारा जवाब
2018 से यूपी में क्या सिर्फ 11 मॉब लिंचिंग हुई? हाई कोर्ट ने डीजीपी के दावे पर जताया संदेह
‘बंद कमरे में दर्ज की जाए गवाही…’, सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में अदालत का आदेश
रणवीर सिंह ने धुरंधर से की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, SRK-आमिर की लीग में दर्ज कराया ऐतिहासिक नाम
दीप्ति ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं, पुरुष भी नहीं कर पाए हैं ऐसा
‘अस्पताल ने मेरे पति को मार डाला…’, भारतीय महिला ने बताया कनाडा में 8 घंटे तक कितनी परेशानी झेली?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
ट्रेन का सफर हुआ महंगा: 10 पॉइंट्स में जानें किराए में बढ़ोतरी से जुड़ी हर बड़ी बात
‘प्लीज जाने दो.. जाना पड़ेगा न’, ड्यूटी पर जाने के लिए बेटी से रिक्वेस्ट करते जवान का वीडियो वायरल; बच्ची की बात सुन भर आएगा दिल
सलमान खान के बर्थडे पर मिलेगा फैंस को मेगा सरप्राइज, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर से खुलेंगे बड़े राज
विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड में लगे 14 शतक, ये है पूरी लिस्ट
फोटो गैलरी
8 Photos
फिट रहना है आसान, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से बदल जाएगी सेहत, दिल भी रहेगा हेल्दी
3 hours agoDecember 26, 2025
8 Photos
जनवरी 2026 में मचने वाला है घमासान, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्म
4 hours agoDecember 26, 2025
8 Photos
जब सच लगे झूठ और झूठ लगे सच, ये फिल्में देखने के बाद आप खुद पर भी शक करने लगेंगे, देखते ही उलझ जाएगा दिमाग
5 hours agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US