-
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजधानी दिल्ली समेत देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तकरीबन एक ही वक्त में 2 अलग-अलग प्रोटेस्ट मार्च निकाले गए। इन प्रदर्शनों से हालात ऐसे बने कि कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा। कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं भी घंटों तक पूरी तरह बंद रहीं। पुलिस भी प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी से आई थी। प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर राजीव गांधी स्टेडियम में बने अस्थाई हिरासत कक्ष में रखा जा रहा है। (PTI Photo)
पहला प्रोटेस्ट मार्च छात्रों और कुछ सोशल ऐक्टिविस्टों की तरफ से लाल किला आईटीओ से शताब्दी पार्क तक निकाला गया। (AP Photo/Altaf Qadri) -
दूसरा मार्च लेफ्ट पार्टियों से जुड़े छात्र संगठनों की तरफ से मंडी हाउस से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक निकाला गया। (Photo: REUTERS/Adnan Abidi)
-
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया है।
-
कई प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई।(Photo:REUTERS/Adnan Abidi)
-
दिल्ली के लाल किले पर बड़ी संख्या में लोग इस विरोध प्रदर्शन में पहुंचे। (Photo:REUTERS/Adnan Abidi)
-
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली प्रभावित इलाकों में करीब 14 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया गया। (Photo:REUTERS/Adnan Abidi)
-
पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सख्ती करती कैमरे में कैद हुई। (PTI Photo/Manvender Vashist)
-
पुलिस की सख्ती के सामने कई प्रदर्शनकारियों के आंसू भी निकल पड़े। (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI12_19_2019_000060B)
