-
जापान में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को फूल, प्रार्थना और 19 तोपों की सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जापान के क्राउन प्रिंस अकिशिनो और क्राउन प्रिंसेस किको टोक्यो भी मौजूद रहीं। (AP) -
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहीं। (AP)
-
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान (AP)
-
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुडोकन हॉल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (AP)
-
राजकीय अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज सहित अन्य लोग शामिल हुए। (AP)
-
मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शिंजो आबे को याद करेगा। (AP)
-
मंगलवार को एक संक्षिप्त यात्रा पर टोक्यो पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम आज दुख की इस घड़ी में मिल रहे हैं। आज जापान पहुंचने के बाद मैं और अधिक दुखी महसूस कर रहा हूं। पिछली बार जब मैं आया था, शिंजो आबे के साथ मेरी बहुत लंबी बातचीत हुई थी। (AP) -
पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष से कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और प्रगाढ़ होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
-
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का कलश उनकी पत्नी अकी अबे उनके राजकीय अंतिम संस्कार में ले गईं। (AP)
-
जापानी ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के जवानों ने निप्पॉन बुडोकन मैदान में तोपों से फायरिंग के बाद एक पल का मौन रखा। (AP)
-
अंतिम संस्कार ने जनता की राय को विभाजित कर दिया है। इस तस्वीर में लोग टोक्यो में संसद के पास अंतिम संस्कार का विरोध करते नजर आ रहे हैं। (AP) -
प्रतिनिधि सभा के जापानी अध्यक्ष हिरोयुकी होसोदा टोक्यो पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान।(AP)
-
वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। (AP) -
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (बाएं) राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। (AP)