-

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से काफी लंबे समय से सुर्खियों से गायब अभिनेत्री आयशा टाकिया इन दिनों अचानक से लाइम लाइट में आ गई हैं।
दरअसल, आयशा अपने नए लुक की वजह से इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं। जहां एक दौर में अपनी इन्नोसेंट स्माइल से आयशा करोड़ों दिलों पर राज करती थीं वहीं अब उनका बदला अब किसी को भी राज नहीं आ रहा है। लिहाजा अब वे उनका नया लुक सोशल साइट पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि हाल हाल ही आयशा मुंबई में एक रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग पर अपने पति फरहान आजमी के साथ पहुंची थी। -
जहां पर उनका बदला लुक वहां मौजूद उनके किसी फैंस को पसंद नहीं आया। इस दौरान क्यूट आयशा का लुक बिल्कुल भी अट्रैक्टिव नहीं लग रहा था। बता दें कि दंबग खान की 'वांटेड' गर्ल यानि आयशा टाकिया ने लिप्स की सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी के बाद उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।
इस नए लुक के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। लेकिन फिल्मों से गायब आयशा का नया लुक उनके फैंस से छिपा रहा। लेकिन जब उन्हें अपने बदले लुक में पहली बार देखा गया तो सोशल साइट्स पर आयशा का मजाक उड़ाया जाने लगा। -
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा जेएनयू के सब्सिडी वाले खाने की वजह से उनका होठ मोटा हो गया है, तो वहीं दूसरे यूजन ने लिखा आपको अपने प्राकृतिक चेहरे के साथ कुछ नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि क्यूट लुकिंग आयशा साल 2013 तक बॉलीवुड में एक्टिव थीं। उनकी आखिरी फिल्म 'आप के लिए हम' थी। इसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा, लेकिन हाल ही जब उन्हें बदले लुक में देखा गया तो उन्हें कई लोग पहचान ही नहीं पाए।
-
सर्जरी कराए आयशा के होठ अट्रैक्टिव न लगकर सूजन से फूले हुए लगने लगे हैं। वहीं उनका चेहरा भी प्लास्टिक जैसा लगने लगा है।
आयशा ने साल 2004 में फिल्म टार्जन द वंडर कार से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। -
2006 में आई डोर फिल्म के लिए आएशा को बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) स्क्रीन अवॉर्ड मिला था। आयशा ने 15 साल की उम्र में ही बतौर मॉडल अपना करियर शुरू कर लिया था। सबसे पहले वो कॉम्पलैन के ऐड में दिखाई दी थीं। आयशा फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' में भी नजर आई थीं।
-
सलमान खान के साथ ‘वॉन्टेड’ तो अजय देवगन के साथ ‘टार्जन द वंडर कार’ में काम किया।
-
लेकिन 2009 में शादी करने के बाद आयशा ने 2011 में फिल्मों को अलविदा कह दिया।
-
उस साल आई फिल्म ‘मोड़’ में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।