-
अब्बास अली जादा इंटरनेट की दुनिया में बहुत ही कम समय में मशहूर हो गए हैं। इसका एक कारण है कि उनकी एक झलक देखने पर लोग उन्हें कुंग फू लेजेंड ब्रूसली समझ बैठते हैं। अब्बास को देखने के बाद हर कोई उन्हें चीनी मूल का समझता है लेकिन वो अफगानिस्तान से हैं। अब्बास अली अफगानिस्तान की हजारा समुदाय से हैं और उन्हें ब्रूस हजारा के नाम से जाना जाता है। ये बिल्कुल ब्रूसली की कॉपी माने जाते हैं। अली को पसंद करने वाले लोग मानते हैं कि हॉलीवुड में उनका सिक्का एक दिन जरुर चलेगा।
-
अब्बास अली 8 साल की उम्र से कुंग फू लेजेंड ब्रूसली की तरह दिखते हैं।
-
अब्बास एक दिन हॉन्ग कॉन्ग में जैकी चैन के साथ काम करने की भी ख्वाहिश रखते हैं।
-
अब्बास को कई बार इस्लाम के खिलाफ जाने के लिए धमकियां भी मिली हैं, लेकिन उन्होनें अपना देश नहीं छोड़ा और अपने आर्ट को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
-
कोई भी पहली बार अब्बास की किक या मार्शल आर्ट्स देखता है तो उसे बिल्कुल ब्रूस ली की ही झलक दिखाई देती है।
-
अब्बास ने अपनी करीब 20 फोटोज फेसबुक पर ब्रूस हजारा नाम के पेज पर डाली थी और अपने मार्शल आर्ट्स की इन तस्वीरों के कारण वो इंटरनेट पर चर्चित हो गए।
-
अब्बास एक गरीब परिवार से हैं, जिसमें उनके 10 भाई-बहन हैं। माता-पिता चाइनीज मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग नहीं दे सकते थे। अली जादा की मेहनत और काबिलियत देखकर एक ट्रेंनर ने उन्हें सीखाना शुरु कर दिया।
