-
आधुनिक जीवन शैली हमारे शरीर पर किस तरह की नकरात्मक प्रभाव डाल रही है। ये तथ्य किसी से छिपा नहीं है। कई बार हमें पता भी नहीं चलता कि बेहद सामान्य सी दिखने वाली आदतें हमारे शरीर पर किस तरह का प्रभाव डाल रही है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी 10 आदतें जिनका प्रभाव स्पर्म काउंट पर पड़ता है। अगर आपको इन 10 में से कोई भी आदत है तो स्वस्थ जीवन के लिए तुरंत इससे छुटकारा पाएं।
-
शराब का सेवन शरीर में स्पर्म की संख्या पर बेहद बुरा प्रभाव डालता है। ज्यादा शराब का सेवन से नपुंसकता भी आ सकती है।
-
जरूरत से ज्यादा मोटापा भी शरीर में स्पर्म कम करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
-
रिसर्च में ये बात सामने आई है कि लंबे समय तक सेक्स से दूर रहने से भी शरीर में स्पर्म की संख्या कम हो सकती है।
-
ज्यादा गर्म पानी के शॉवर में नहाना भी स्पर्म पर बुरा प्रभाव डालता है।
-
स्मोकिंग भी एक आदत है जो शरीर में स्पर्म की संख्या कम कर सकता है।
-
जरूरत से ज्यादा सोया का सेवन भी शरीर में स्पर्म कम कर सकता है। ऐसा माना जाता है सोया शरीर में महिला हारमोन्स की संख्या बढ़ाता है।
-
गोद में रखकर लैपटॉप चलाना। ये आदत आपके सेक्शुअल लाइफ पर काफी भारी पड़ सकती है। लैपटॉप के नीचे से निकलेवाली हीट शरीर पर बेहद बुरा प्रभाव डालती है।
-
हाल के रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सनस्क्रीन लगाने से स्पर्म पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले कैमिकल शरीर पर खराब प्रभाव डालते हैं।
-
बेहद टाइट अंडरवियर पहनना भी शरीर के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहद टाइट अंडरवियर पहनने से बचना चाहिए।
ज्यादा चिंता करना या हर समय किसी गहरी सोच में डूबे रहने से भी शरीर पर खराब प्रभाव पड़ता है। इससे भी आपके स्पर्म की संख्या घट सकती है।