-
ऋत्विक और आशा की जोड़ी सीरियल ‘पवित्रा रिश्ता’ के सेट पर बनी थी। ऑनस्क्रीन एक-दूसरे के साथ प्यार करते-करते दोनों सही में प्यार में डूब गए थे।
-
आशा और ऋत्विक ने वर्ष 2013 में अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सबके सामने जाहिर किया था कि वह प्यार में हैं।
-
दोनों लिव-इन में रहने लगे थे और छह साल तक दोनों की बॉडिंग और केमेस्ट्री की लोग मिसाल दिया करते थे।
-
आशा ने ऋत्विक के परिवार के साथ एक शानदार बॉन्डिंग भी रखती थीं और दोनों शादी करने जा रहे थे, लेकिन अचानक से शादी की जगह ब्रेकअप की न्यूज सामने आ गई थी।
-
2013 में दोनों ने ‘नच बलिए 6’ में भी एक साथ हिस्सा लिया था और शो जीता भी था और यहां भी दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की गई थी।
-
छह साल बाद अचानक हुए ब्रेकअप पर दोनों में चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि एक साल बाद आशा ने पिंकविला से बस इतना कहा कहा था कि वह अब इस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं।
-
आशा ने कहा था कि अलग होने के बाद भी उनके रिश्ते में खटास नहीं है। दोनों के बीच अच्छे रिलेशन हैं।Photos Social Media
